Gold Silver Price : चांदी 21000 और सोना 3400 रुपये सस्ता, जानिये लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price : देशभर में सोने और चांदी का भाव चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले काफी दिनों सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों सोने-चांदी में आई तेजी के बाद आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज सोना 3400 और चांदी 21000 रुपये सस्ती हुई है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरका के बीच तनाव और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। बुधवार और वीरवार को सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में ऐतिहासिक तेजी आई। इसके बाद आज शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के रेट में भारी गिरावट आई है।

MCX पर सोने-चांदी का ताजा रेट –

आज 15 मई शुक्रवार के दिन शाम को MCX पर सोना 3400 रुपये सस्ता होकर 157,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है वहीं 14 मई को सोना 161,978 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है तो वहीं चांदी (MCX Gold Silver Live Rate) की बात करें तो 21000 रुपये से ज्यादा गिरकर 269,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बीते दिन चांदी का भाव 291,102 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

दिल्ली
24 कैरेट सोने का भाव = ₹160240
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146900
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120220

मुंबई

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160090
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146750
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120070

कोलकाता

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160090
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146750
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120070

चेन्नई

24 कैरेट सोने का भाव = ₹163090
22 कैरेट सोने का भाव = ₹149500
18 कैरेट सोने का भाव = ₹124700

पटना

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160140
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146800
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120120

लखनऊ
24 कैरेट सोने का भाव = ₹160240
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146900
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120220

मेरठ

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160240
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146900
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120220

नोएडा

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160240
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146900
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120220

गुरुग्राम

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160240
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146900
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120220

चंडीगढ़

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160240
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146900
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120220

अहमदाबाद

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160140
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146800
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120120

हैदराबाद

24 कैरेट सोने का भाव = ₹160090
22 कैरेट सोने का भाव = ₹146750
18 कैरेट सोने का भाव = ₹120070

वायदा बाजार में बीते दिन सोने चांदी का रेट –

गुरुवार को वायदा कारोबार में सोना (gold rate today) 0.21 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, क्योंकि कारोबारी बढ़ती भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच चल रही बातचीत पर नजर रखे हुए थे। MCX में, जून माह में डिलिवरी वाला गोल्ड 334 रुपये महंगा होकर 1,62,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जून कॉन्ट्रैक्ट वाला कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 4,705.92 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा है। पिछले सत्र में, कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने के सरकार के फैसले के बाद, सोने की कीमत (gold rate) 8,744 रुपये या करीब 6 प्रतिशत बढ़कर 1,62,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

Leave a Comment