IMD Rain Alert : हरियाणा यूपी समेत 21 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, 50km की स्पीड से चलेगी आंधी

IMD Rain Alert : उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच अब मौसम विभाग ने हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों में तूफान बरसात होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –

देशभर के राज्यों में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से बरसात का सिलसिला शुरू होने वाला है। हाल ही में IMD ने देश में आज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की आहट के बीच देश के 21 से ज्यादा राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। एक तरफ जहां दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब (Haryana Punjab Weather) समेत कई राज्यों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दक्षिण और उत्तर-पूर्वी भारत के हिस्सों में मूसलाधार बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में होगी बारिश –

मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र एक्टिव है। इसके चलते देश के बड़े हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आज देश के 21 राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना जताई है और इस दौरान तेज बारिश भी होगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम –

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान (Rajasthan Weather) और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। वहीं मध्य और पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी क्षेत्र) में बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र (कोंकण और गोवा) में गरज चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत के राज्य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।

यहां बारिश के साथ गिरेंगे ओले –

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कुछ राज्यों में जोरदार बरसात के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बरसात होगी। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में आज ओलावृष्टि होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

इन राज्यों में लू का अलर्ट –

एक ओर जहां कई राज्यों में बारिश हो रही है वहीं कुछ राज्यों में मौस विभाग ने भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी), मध्य प्रदेश, कोंकण, विदर्भ, मारवाड़, सौराष्ट्र, कच्छ और गोवा के कुछ हिस्सों में आज हीटवेव चलने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में रातें काफी गर्म रहने वाली हैं, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।

Leave a Comment