Aadhaar Card Update : आधार कार्ड में बदलाव करवाना हुआ आसान, परिवार के प्रमुख की मंजूरी काफी

Aadhaar Card Update : यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड में अपडेट करने का ऑप्शन दिया है। अब आपको आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए किसी प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब खबर में विस्तार से जानिए इस बदलाव के बारे में।

परिवार के प्रमुख की जानकारी होगी काफी

आधार कार्ड में कई बार बदलाव करने के लिए कुछ प्रूफ नहीं होता। ऐसे में उनके लिए बदलाव करना सिरदर्द बन जाता है। मगर, अब UIDAI ने एक नए ऑप्शन को इसमें एड किया है। जिससे उसमें केवल परिवार के प्रमुख की सहमति जरूरी है। जिससे आप अपना पता बदल सकते है।

स्टेप वाइज जाने कैसे करे बदलाव

स्टेप 1 में आपको अपने फोन में आधार एप को ओपन करना होगा। डिजिट पिन से लॉग-इन करें। उसके बाद सर्विस सेक्शन में जाकर एड्रैस अपडेट को क्लिक करे। इसको क्लिक करने के बाद आपको एक Update Your Address Using a Family Member’s Aadhaar ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन को स्लेक्ट करने के बाद आपको आगे जाना होगा।

इसके बाद अब स्टेप 2 पर आइए और स्क्रीन पर दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना और उसके बाद Continue To Update Address पर पर क्लिक करे। उसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड नंबर उसमे भरना होगा फिर उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जो आपको भरना होगा।

उसके बाद आता है स्टेप 3 जिसमें परिवार के प्रमुख आधार कार्ड का नंबर डालना होगा। जिस पत्ते का इस्तेमाल करना है। इसके बाद उनके साथ आपका रिलेशन क्या है वो चुनना होगा। उसके बाद सेल्फ डिकलेरेशन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको अपने फेश की पहचान करानी होगी।

स्टेप 4 में इस बदलाव के लिए मात्र 75 रुपये फीस देनर होगी। पेमेंट होने के बाद आपको एक स्लिप मिलेगी। जिससे SRN (होगा। आपको इस स्लिप को संभालकर रखना होगा। इसकी जरूरत परिवार प्रमुख को पड़ेगी।

आगे स्टेप 5 में परिवारके प्रमुख को अपने आधार एप को लॉगइन करना होगा। उसमें फिर सर्विस सेक्शन में जाकर मेंबर रीक्वेस्ट पर क्लिक करना होगा। उसके बाद जो स्लिप में नंबर मिला है। उस एसआरएन नंबर को उसमे भरना होगा। उसके बाद परिवार प्रमुख को सामने नया पता दिखाई देगा। उसको रिव्यू करने के बाद अप्रूव करना होगा। इसके अप्रूव करने के बाद आपका एड्रैस चेंज हो जाएगा।

Leave a Comment