FD Rate – बढ़ती महंगाई के इस दौर में अगर आप सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं और ऐसे निवेश विकल्प की तलाश में है, जहां बिना रिस्क अच्छा खासा पैसा कमाया जा सके। इस मामले में एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे अच्छा ऑप्शन है। एफडी में गारंटीड ब्याज मिलता है और पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। इस समय भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहा है।
FD में निवेश करने पर कितना फायदा –
आज देश में म्युचुअल फंड्स और शेयर बाजार (stock market) में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। इन निवेश विकल्प में निवेशकों को बंपर रिटर्न मिल रहा है, लेकिन रिस्क भी मुनाफा से ज्यादा है। अगर आप बिना जोखिम उठाए अच्छा-खासा ब्याज कमाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिटसबसे अच्छा ऑप्शन है। इसकी सबसे खास बात यह है कि बाजार में आने वाले उतार चढ़ाव का एफडी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। बैंकों की ओर से ग्राहकों को एफडी पर फिक्स्ड ब्याज दिया जाता है जिस ब्याज पर आप एफडी करवाते हैं उसमें मैच्योरिटी से पहले कोई बदलाव नहीं होता है।
7 दिन से 10 साल की FD पर मिलेगा इतना ब्याज
इस समय भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर बंपर ब्याज (SBI Bank FD Interest Rate) ऑफर कर रहा है। एसबीआई में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी करवाई जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक एफडी अकाउंट पर 3.05% से लेकर 7.15% तक का शानदार ब्याज दे रहा है। चलिए अब समझते हैं एसबीआई की 60 महीने यानी 5 साल वाली एफडी में ₹4,00,000 निवेश करने पर कितना ब्याज मिलेगा।
SBI बैंक किस FD की अवधि पर कितना ब्याज दे रहा –
सबसे पहले जान लेते हैं भारतीय स्टेट बैंक किस अवधि की एफडी पर कितना ब्याज (SBI FD Rate) दे रहा है। एसबीआई बैंक 444 दिनों वाली अमृत वरिष्ठ स्पेशल एफडी स्कीम पर आम ग्राहकों को सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। यह बैंक अमृत वरिष्ठ एफडी स्कीम (SBI Amrut Varishtha FD Scheme) पर आम ग्राहकों को 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% और अति सीनियर सिटीजन जो 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के नागरिक हैं। उन्हें 7.05% का ब्याज प्रदान किया जा रहा है।
इसके अलावा एसबीआई 60 महीने यानी 5 साल की अवधि वाली फिक्सड डिपॉजिट स्कीम पर आम ग्राहकों को 6.05% और सीनियर सिटीजन को 7.05% और अति वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक 7.15% तक का ब्याज दे रहा है।
60 महीने की FD में 4 लाख निवेश करने पर कितना मिलेगा ब्याज –
भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank FD Rate) की 60 महीने वाली एफडी में 4 लाख रुपये निवेश करने पर आम ग्राहकों को मैच्योरिटी पर 1,40,071 का फिक्स ब्याज मिलेगा यानी मैच्योरिटी पर कुल राशि 5,40,071 रुपए मिलेगी।
इस तरह भारतीय स्टेट बैंक में 60 महीने की एफडी (FD) में 4 लाख निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को मैच्योरिटी 1,67,303 का ब्याज मिलेगा यानी कुल रकम 5,67,303 होगी। इसके अलावा अति सीनियर सिटीजन को एसबीआई बैंक की 60 महीने वाली एफडी में 4 लाख रुपये निवेश करने पर 1,70,097 रुपए का फिक्स ब्याज मिलेगा यानी कुल रकम 5,70,097 रुपए मिलेगी।
अगर आप एफडी (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी भी बैंक में एफडी खाता खुलवाने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें। इसके बाद जो बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। उसी बैंक में एफडी खाता ओपन करवाएं।