FD interest rates : मार्केट में इन्वेस्टमेंट के इतने ऑप्शन होने के बावजूद लोगों के लिए ओर खासतौर पर सिनियर सिटीजन्स के लिए FD एक सुरक्षित और भरोसेमंद इन्वेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता है। अगर आप भी एफउी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ बैंको (FD interest rates) के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर आपको गारंटी के साथ धांसू रिटर्न दिया जाने वाला है।
सीनियर सिटिजन्स के लिए ब्याज दरें
दरअसल, बता दें कि कई सरकारी बैंक सीनियर सिटिजन्स को 7.10 प्रतिशत तक स्थिर ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। यह रिटर्न (FD Return) इन्फ्लेशन के प्रभाव को संतुलित करने में मददगार है और बाजार की उठापटक के बीच एक निश्चित इनकम ऑफर करता है।
मई 2026 में बैंक के एफडी रेट
Punjab National Bank में 444 दिन की अवधि वाली एफडी पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही यूनियन बैंक (Union Bank FD Rates)की ओर से 444 दिन की अवधि वाली एफडी 7.10 प्रतिशत ब्याज, केनरा बैंक ग्राहकों को 555 दिन की एफडी में निवेश पर 7.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इसके साथ ही एसबीआई बैंक (SBI Bank FD Rate) ओर से 5 से 10 साल की एफडी पर 7.05 प्रतिशत का ब्याज, बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से 7.00 प्रततिशत ब्याज दिया जा रहा है।
अभी स्थिर है रिटर्न का माहौल
फिलहाल अभी तो PSU बैंकों के बीच ब्याज दरों में ज्यादा अंतर नहीं है। यानी की रिटर्न का माहौल अभी स्थिर ही है, फिर चाहे तेल और ऊर्जा की कीमतों में वैश्विक स्तर पर उठक-पटक जारी हो। इस कारण से सीनियर सिटिजन्स FD (Fixed Deposit) को बेहतर ऑप्शन मानते हैं, क्योंकि वे रिस्क फ्री रहना चाहते हैं।
सीनियर सिटिजन्स के लिए कैसे बेस्ट है एफडी
सीनियर सिटिजन्स एफडी (Senior Citizens FD) में निवेश से पूंजी की सुरक्षा, नियमित इनकम और मानसिक शांति तीनों जरूरतों को एक साथ पूरा करते हैं, क्योंकि इसमे पैसा सेफ रहता है और पहले से तय ब्याज के आधार पर स्थिर आय मिली है। खासतौर पर PSU बैंकों की FD में भरोसा और स्थिरता दोनों का लाभ मिलता हैं, इसलिए यह सीनियर सिटिजन्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
सीनियर सिटिजन्स इन बातों पर करें गौर
सीनियर सिटिजन्स को FD में इन्वेस्टमेंट (Investment in FD for senior citizens) के समय कुछ बातों पर गौर करना चाहिए। जैसे कितने समय के लिए पैसा इन्वेस्ट करना है और बीच में पैसे की जरूरत पड़े तो ऐसे में क्या ऑप्शन हैं, बैंक कितना भरोसेमंद है, और नियमित इनकम कैसे बनी रहने वाली है। साथ ही सही फाइनेंशियल प्लानिंग और बदलते आर्थिक माहौल को भी समझ लेना चाहिए।