Gold Price 17 April : बीते दिनों जहां सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज एक बार फिर सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। शादी-ब्याह के सीजन से पहले सोने की कीमतों में एक बार फिर चमक बढ़ती नजर आ रही है। आज 17 अप्रैल को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने में तेजी देखी गई है। खबर में जानिए देशभर में 24k, 22k, और 18k के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने की कीमतों में तेजी
देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अब 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया का त्यौहार है, ये समय शादी-ब्याह या किसी नई चीज की शुरुआत के लिए बेस्ट होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग सोना खरीदते हैं, लेकिन अभी अक्षय तृतीया से पहले ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर में जानिए कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने का भाव
MCX पर सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी की कीमत 2,54,457 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की शांति वार्ता की चर्चाओं के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई है। डॉलर की कमजोरी mcx पर सोने चांदी की कीमतों में उछाल का कारण रहा है।
बीते दिनों MCX पर सोने का भाव 1,53,998 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,51,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। यानी देखा जाए तो बीते दिनों के मुकाबले आज सोने में 722 रुपये और चांदी की कीमतों में 2,952 रुपये की तेजी आई है।
इन महानगरों में सोने के भाव
दिल्ली
24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,720 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,750 रुपये
18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,830 रुपये
मुंबई
24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,570 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,600 रुपये
18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,680 रुपये
बेंगलुरु
24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,570 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,600 रुपये
18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,680 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,230 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,210 रुपये
18 कैरेट सोने की कीमत 1,19,410 रुपये
कोलकाता
24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,570 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,600 रुपये
18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,680 रुपये
जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो राजधानी दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता में चांदी की कीमत 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है और चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे अधिक 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है।