IMD Rain Alert – उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले काफी दिनों से बारिश का सिलसिला रूक गया है और तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है जिसकी वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। आज 17 अप्रैल को हरियाणा के कई जिलों में गरज चमक के साथ बरसात हुई है जिससे गर्मी से राहत मिली है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले कुछ ही घंटों में प्रदेश के 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं –
उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से गर्मी का असर तेज हो रहा है। दिन की शुरूआत चिलचिलाती धूप के साथ हो रही है और भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। अब अचानक मौसम ने करवट बदली है। कल से ही आसमान में काले बादल नजर आ रहे हैं। आज हरियाणा (Haryana Mausam) के अलग अलग जिलों में गरज चमक के साथ बरसात हुई है जिससे मौसम कूल हो गया है।
2 से 6 घंटे में शुरू होगी बारिश –
आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain Alert) ने हाल ही में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार अगले 2 से 6 घंटे में दिल्ली-NCR और हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव –
IMD के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की वजह से वायुमंडल में भारी उथल-पुथल मची है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि हरियाणा के ऊपर बादलों का एक विशाल समूह विकसित हुआ है, जो अब तेजी से दिल्ली की सीमा की ओर बढ़ रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बनने से अब जल्द ही हरियाणा और दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश शुरू होने वाली है।
इन जिलों में होगी बारिश –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, शुक्रवार को अगले 6 घंटो में बारिश शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, सोनीपत और पानीपत जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
आंधी और बिजली का अलर्ट –
मौसम विभाग (Weather Update) ने हरियाणा में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और मध्यम तूफान की संभावना जताई है। IMD ने भारी बिजली गिरने के आसार जताए हैं, इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
19 अप्रैल तक यहां होगी भारी बारिश –
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम अगले कई दिनों तक खराब रहने वाला है। IMD ने 18 और 19 अप्रैल को भी हरियाणा और दिल्ली-NCR (Delhi NCR Weather) में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।