IMD Rain Alert – देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश का दौर रुक गया है तो वहीं कई जगहों पर बारिश का सिलसिला अभी जारी है। उत्तर भारत के राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का दौर रूक गया है। मौसम विभाग ने आज 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बरसात होगी।
उत्तर भारत के राज्यों के मौसम में अब बड़ा बदलाव आने वाला है। IMD ने हाल ही में देश के विभिन्न राज्यों में आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में अब बारिश के बाद भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,पश्चिम बंगाल सहित 9 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन राज्यों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। आज अप्रैल को महाराष्ट्र, झारखंड, और ओडिशा जैसे राज्यों में गर्मी कहर बरपाएगी।
दिल्ली में 18 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली-NCR में मौसम (Delhi Mausam) पूरी तरह से बदल गया है। IMD के अनुसार 14 अप्रैल को क्षेत्र में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इस बीच 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री तक जा सकता है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम –
IMD ने राजस्थान (Rajasthan Weather) में 14 और 15 अप्रैल को बरसात को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। राजधानी जयपुर, झालावाड़, कोटा,कोटा, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, सीकर, नागौर, धौलपुर, सिरोही, डुंगरपुर में भयंकर गर्मी पड़ेगी। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्य प्रदेश में पड़ेगी भयंकर गर्मी –
आज यानी 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश (MP Weather) में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं। जबलपुर, खरगोन, दमोह, मंडला, नर्मदापुरम, कटनी, भिंड, खजुराहो, रतलाम में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम –
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में आज बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने राज्य में अब गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में लू चलने जैसी स्थिति बनने वाली है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, मथुरा, गोरखपुर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बरेली, जौनपुर, आगरा, मेरठ, बिजनौर, देवरिया और मिर्जापुर शामिल में भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज बारिश होगी?
बिहार में अब बारिश (Bihar Weather) का दौर रूक चुका है। हालांकि, अब लू वाली हवा लोगों की मुसीबतें बढ़ाने वाली हैं। बिहार की राजधानी पटना, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, सिवान, वैशाली, सारण, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया, कटिहार और लखीसराय में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम –
IMD के अनुसार, मनाली में आज अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 17 अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, मंडी, लाहौल और स्पीति में बरसात की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट –
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बरसात (Uttarakhand Mausam) का अलर्ट जारी किया है। यहां पर आज और 17 अप्रैल को बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, रुड़की, नैनीताल, उत्तर काशी, देहरादून, अल्मोड़ा और चमोली में गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम –
हरियाणा और पंजाब (haryana punjab mausam) में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा में कहीं भी बरसात का अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन अब भीषण गर्मी हालत खराब करने वाली है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, करनाल, पंचकुला, भिवानी, पानीपत, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और रोहतक जिले में तापमान तेजी से बढ़ेगा। वहीं, चंडीगढ़ में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज पंजाब में भी बरसात के कोई आसार नहीं है। लेकिन अब गर्मी कहर बरपाएगी। पंजाब के अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, पठानकोट, अबोहर, लुधियाना, फरीदकोट, जालंधर में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है।
असम में आज कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (IMD Weather) ने असमें में 14 अप्रैल को तेज हवा के साथ भारी बरसात होने की संभावना जताई है। असम के तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, शिवसागर, धेमाजी, कछार,जोरहाट, कोकराझार और दीमा हसाओ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
जम्मू-कश्मीर आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट –
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 14 अप्रैल को बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें मुजफ्फराबाद, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर शामिल हैं। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिलेगी।
पश्चिम बंगाल में होगी बरसात –
मौसम विभाग (Mausam Update) ने पश्चिम बंगाल में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आज कालिम्पोंग, दार्जिलिंग, मालदा, अलीपुरद्वार, नादिया, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, झारग्राम और उत्तर 24 परगना में बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।