Hisar News : बरवाला में 11 करोड़ रुपये से बनेगी मॉडर्न मंडी, निर्माण कार्य शुरू

Hisar News : हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है। अब बरवाला में मॉडर्न अनाज मंडी के लिए 11 करोड रुपए का बजट पास हुआ है। बरवाला में बनने जा रही इस मॉडर्न मंडी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आइए जानते है नई मॉडर्न मंड़ी से जुड़ी पूरी जानकारी।


पिछले कई दिनों में हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से अपने प्रदेश को चमकाने के लिए कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। अब हाल ही में लोक निर्माण आयोजन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा (Minister Ranbir Gangwa) की तरफ से बरवाला में नई अनाज मंडी के निर्माण (Construction of new grain market) की नींव रखी गई।

आपको बता दे की बरवाला में नई अनाज मंडी बनाने के लिए सरकार की तरफ से 11 करोड रुपए का बजट पास हो चुका है और लगभग 7 करोड रुपए की लागत से बरवाला में नई सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा।


कैबिनेट मंत्री (cabinet minister) की तरफ से कहा गया है कि बरवाला में नई अनाज मंडी शुरू होने तथा सड़क परिवहन मजबूत होने से न केवल आवागमन में आसानी होगी बल्कि आम आदमियों को भी काफी सही सुविधाएं मिल पाएंगी।


मंत्री रणबीर गंगवा की तरफ से बताया गया है कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (Haryana State Agricultural Marketing Board) द्वारा बनाई जाने वाली इस नई अनाज मंडी के निर्माण से किसानों को हर एक नई तकनीकी की सुविधा, बेहतरीन भंडारण तथा पारदर्शी खरीद व्यवस्था और फसलों का उचित भाव (fair price of crops) मिल पाएगा। कैबिनेट मंत्री की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मंडी के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य 10 मार्च 2022 तक रखा गया है।


बरवाला में बन रही इस मॉडर्न मंडी की नींव रखने के कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा (Cabinet Minister Ranbir Gangwa) ने आम आदमियों से सीधे बात करके उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि आमजन की समस्या का समाधान किया जाए।


मॉडर्न मंडी की नींव (Foundation of Modern Mandi) रखने के इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा, बरवाला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सोनी, बरवाला नगर परिषद अध्यक्ष रमेश बैटरी वाला, उप प्रधान रोशन घनघस, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, बरवाला SDM अश्वीर नैन, एसई हेमंत मित्तल, एक्शन आनंद, रामकेश बंसल, ताराचंद नलवा, सुरेश गोयल, रामपाल खटक, मोनू संदूजा, विजय, ज्योति मित्तल उपस्थित (Modern Mandi In Barwala) रहे।

Leave a Comment