Haryana के 8 जिलों की जमीन बनेगी सोना, DND से सीधे जुड़ेगा ये एक्सप्रेसवे

Haryana News – हरियाणा के विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। वहीं तेजी से बढ़ती आबादी को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए नए शहर भी डेवलप किया जा रहे हैं। अब एक एक्सप्रेसवे को DND के साथ कनेक्ट किया जाएगा। जिससे हरियाणा आठ जिलों की किस्मत चमक जाएगी।

हरियाणा के विकास गति को रफ्तार देने में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) अहम भूमिका निभा रहा है। यह 135.6 किलोमीटर लंबा 6- लेन एक्सप्रेसवे है, जो दिल्ली को कवर करते हुए कई जिलों से होकर गुजरता है। इस एक्सप्रेसवे के होने से दिल्ली में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक काम हो गया है और प्रदूषण को कम करने में भी मुख्य माध्यम बना हुआ है। वहीं पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ मिलकर दिल्ली के चारों ओर रिंग रोड जैसा काम करता है।

हरियाण सरकार बसा रही 5 नए शहर –

हरियाणा सरकार अब कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli Manesar Palwal Expressway) के दोनों तरफ पंचग्राम नाम के पांच नए आधुनिक शहर विकसित करने के प्लान पर तेजी से कम कर रही है। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSIIDC) और पंचग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2041 तक बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखकर बसाए जा रहे नए शहर –

KMP एक्सप्रेसवे के किनारे इन पांच मॉडर्न शहरों को 2041 तक होने वाली अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर बसाया जाएगा। सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जिलों में इंडस्ट्रियल कमर्शियल और रेजिडेंशियल एरिया होंगे, जो इन्वेस्टमेंट और नए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

परियोजना से 760 ग्रांव होंगे प्रभावित –

इस परियोजना के लिए 760 गांव से भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की जाएगी। सरकार ने अधिकारियों को जमीन मालिकों के साथ संपर्क करने और उन्हें भूमि पोर्टल पर जमीन की डिटेल डालने के लिए बढ़ावा देने का आदेश दिया है। इससे रियल स्टेट में जबरदस्त उछाल आएगा और आसपास के इलाकों में जमीन की कीमतें (Land prices hike) आसमान छूने लगेंगी। बता दें कि नए शहर एक्सप्रेसवे के 2 किलोमीटर के दायरे में विकसित किए जाएंगे, जिससे बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी और इंडस्ट्रियल एक्टिविटी भी बढ़ेगी।

1000 एकड़ में डेवलप की जा रही ग्लोबल सिटी –

इसके अलावा, सुहाना के पास 1000 एकड़ में ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिसमें स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न सड़के, सीवरेज स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, पीने का पानी और एनर्जी मैनेजमेंट जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। सरकार 10 नए इंडस्ट्री मॉडल टाउनशिप भी बना रही है, जिनमें कई को मंजूरी मिल चुकी है।

तेजी पर एक्सप्रेसवे के मैनेजमेंट का कार्य –

एक्सप्रेसवे के मैनेजमेंट का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। मानेसर से पलवल तक 53 किलोमीटर के हिस्से में टूटी हुई सड़क को ठीक किया जा रहा है। अंडरपास और ओवरपास और 24*7 मॉनिटरिंग से यात्रा सुरक्षित हो रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने से यात्रा आसान सुरक्षित और तेज हो जाएगी।

यह प्रोजेक्ट हरियाणा को इंडस्ट्रियल हब बनाने और NCR से सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पंचग्राम प्रोजेक्ट हजारों परिवारों की किस्मत बदल कर रख देगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

हरियाणा के 8 जिलों में बढ़ेगी जमीन की कीमत –

इस प्रोजेक्ट के दायरे में हरियाणा (Haryana News) के 8 जिले फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव, मेवात, सोनीपत, रोहतक और झज्जर आते हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से इन सभी जिलों के विकास को रफ्तार मिलेगी और यहां जमीन की कीमतें आसमान छूने लगेंगी।

KMP एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा DND एक्सप्रेसवे –

59 km लंबा DND-फरीदाबाद-सोहना लिंक एक्सप्रेसवे, जो KMP एक्सप्रेसवे को DND (दिल्ली नोएडा डायरेक्ट) फ्लाईवे से जोड़ता है, जून 2026 तक इसके चालू होने की संभावना है, जबकि इसका एक हिस्सा (फरीदाबाद बाईपास से सोहना तक) चालू हो गया है, DND से जैतपुर सेक्शन अभी भी बन रहा है और कुछ हिस्सों पर काम चल रहा है।

Leave a Comment