Weather Alert : गर्मी से तपा देने वाले इस मई के महीने में इस बार मौसम का मिजाज सुहावना है। कई जगहों पर हल्कि बरसात और आंधी आने की चेतावनी है। चलिए विस्तर से जानते हैं मौसम के बारे में।
5 मई को 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तापमान
मंगलवार के दिन अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके साथ पिछले एक दिन से पूर्वी-दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलीं।
दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम
मंगलवार को मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार, मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया था। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। इसके अलावा बादलवाई होने के संकेत हैं। वहीं साथ में तेज गति से हवाएं चलती रहेगी। हवा की रफ्तार बढ़ सकती है।
7 मई को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 7 मई को 35-37 डिग्री के बीच तापमान रहने का अंदेशा जताया है। वहीं 8 मई को भी पहले की तरह तापमान रहेगा। मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। मगर, 10 आ्रैर 11 मई को तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।