Hisar News : हिसार में बिछाई जाएगी 9 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन, चंडीगढ़ के लिए चलेगी सीधी ट्रेन

Hisar News : रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार रेलवे का विस्तार किया जा रहा है। अब चंडीगढ़ के लिए हिसार से सीधी ट्रेन चलाई जाएगी और हिसार में 9 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी। आइए खबर में आपको बताते हैं हिसार में बिछाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन से जुड़ी पूरी जानकारी।


प्रदेश के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से काफी नए-नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है। राज्य में नई-नई सड़कों का निर्माण (construction of new roads) किया जा रहा है तो कहीं नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। अब हरियाणा के हिसार में भी 9 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।


आपको बता दे की रेलवे स्टेशन के यार्ड में डबल वॉशिंग लाइन निर्माण का प्रोसेस शुरू हो चुका है। डबल वॉशिंग लाइन के इस निर्माण के लिए पुराने भवनों तथा अन्य चीजों की सफाई करके मिट्टी डाली जा रही है। निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र चौधरी और इंजीनियर की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 9 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें तीन माशीलिंग लाइन, एक व्हील लेक लाइन, 2 पीट लाइन, सिक लाइन तथा वाशिंग लाइन स्टेशन के साथ में वॉशिंग अंडरपास (Hisar News) भी बनाया जाएगा।


हिसार में नई वॉशिंग लाइन (New washing line in Hisar) बन जाने से यात्रियों को बड़ा फायदा होने वाला है, उन्हें नई वॉशिंग लाइन बनने से अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलने की संभावना है। इस नई लाइन के बिछने से यात्रियों को चंडीगढ़ की ट्रेन पकड़ने के लिए रायपुर जाने की जरूरत नहीं है बल्कि अब हिसार से ही चंडीगढ़ की ट्रेन शुरू हो जाएगी, वहीं सिक लाइन बनने से ट्रेन के डिब्बों की साधारण मरमत भी यही हो जाएगी, इन सबके अलावा खराब कोचों को अलग जगह खड़ा करने की भी सुविधा (Extension of new trains) मिल जाएगी।


इस नए निर्माण पर इतने करोड़ किए जाएंगे खर्च


फिलहाल हिसार स्टेशन पर केवल एक वॉशिंग लाइन है जहां पर ट्रेनों की धुलाई तथा मरमत के लिए घंटे तक इंतजार करना पड़ जाता है, जिसकी वजह से ट्रेनों के टाइम टेबल पर असर पड़ता है। नई डबल वॉशिंग लाइन बनने के बाद ट्रेनों को वॉशिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


आपको बता दे कि आमतौर पर एक ट्रेन की धुलाई और नॉर्मल मेंटेनेंस में तकरीबन 4 से 6 घंटे लग जाते हैं और इसी के बाद ट्रेन को लंबी दूरी के लिए रवाना किया जाता है। रेलवे अधिकारियों (Indian Railway) की तरफ से बताया गया है कि रेलवे लाइन के इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 50 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से नई ट्रेनों के विस्तार की संभावना


ट्रेन नंबर 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल- दरभंगा द्वि-साप्ताहिक का विस्तार हनुमानगढ़ तक वाया रोहतक- महम – हांसी – सिरसा – बठिंडा – अबोहर।


ट्रेन नंबर 12303/12304/12381/12382 हावड़ा नई दिल्ली-हावड़ा का विस्तार हिसार तक रोहतक, महम और हांसी होते हुए होगा।


ट्रेन नंबर 22167/68 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन ऊर्जा धनी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 64563/64 अंब अंदौरी ट्रेन


ट्रेन नंबर 14118/17 कालिंदी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन पर विस्तार होने की संभावना है।


नई लाइनें बनने से फायदा


सिक लाइन


अब किसी भी मालगाड़ी तथा यात्री डिब्बे में खराबी आने पर उसे मरम्मत के लिए दूसरे स्टेशनों पर लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। सिक लाइन बनने के बाद डिब्बों की मरम्मत (repair of train coaches) अब यहीं पर हो जाएगी। इसकी वजह से ट्रेनों का संचालन सही समय पर हो जाएगा।


दो पिट लाइन


रेलवे स्टेशन पर दो पेट लाइन होने की वजह से ट्रेनों की जांच, सफाई तथा मरमत का कार्य (cleaning and repair of trains) सही तरीके से हो जाएगा। पिट लाइन होती है जहां कोच के नीचे जाकर तकनीकी जांच की जाती है। 2 पीट लाइन होने से एक साथ दो ट्रेनों का निरीक्षण किया जाएगा, इस समय की काफी बचत होगी।


डबल वॉशिंग लाइन


डबल वॉशिंग लाइन के निर्माण (construction of double washing line) पूरा होने से हिसार रेलवे स्टेशन से बीकानेर, हनुमानगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 10 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों का रास्ता खुल जाएगा। अब जो ट्रेन में 5 से 6 घंटे तक दूर दराज के इलाकों में खड़ी रहती है उनका हिसार तक विस्तार किया जा सकेगा। चेन्नई, हरिद्वार, ऋषिकेश तथा अलवर जैसे शहरों के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत (Start of new trains) होने से जिले के विकास की रफ्तार को बढ़ावा मिलेगा।


मार्शलिंग लाइन


इस लाइन पर मालगाड़ियों के डिब्बों को अलग-अलग करके उनकी छंटाई तथा पुनर्गठन किया जाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से मालगाड़ियों के डिब्बों (wagons of goods trains) को सही क्रम में जोड़ा जाता है और इस लाइन के बन जाने से माल ढुलाई के समय में बचत होती है तथा जाम की स्थिति कम होती है।


6 स्टेबलिंग लाइन


रेलवे यार्ड में 6 स्टेबलिंग लाइन (stabling line) बन जाने से ट्रेनों को खड़ा करने की सुविधा मिल जाएगी। इन लाइनों पर खाली ट्रेनों को खड़ा किया जाता है, इसके निर्माण से प्लेटफार्म पर भीड़ कम हो जाएगी।

Leave a Comment