Gold Silver Down : धड़ाम से गिरा सोना-चांदी, भाव सुनकर झूम उठेंगे आप, इतनी कम हो गई 10 ग्राम की कीमत

Gold Silver Down : सोने चांदी की कीमतों में तेजी के बीच बड़ी गिरावट आई है। सोने चांदी के महंगे होने पर आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा था, लेकिन आज 13 अप्रैल को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। मार्केट खुलने के साथ ही सोना हर तरफ लाल निशान पर रहा है। खबर में जानिए कि 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।

शादियों की सीजन में बढ़ा सोना
जहां एक ओर शादियों का सीजन शुरूर हो गया है, तो वहीं, दूसरी ओर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने इन्वेस्टर्स के होश उड़ा दिए हैं। आज 13 अप्रैल को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो खबर में जानिए कि एमसीएक्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्पॉट मार्केट तक सोने के रेट क्या चल रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के रेट
ग्लोबल मार्केट में हलचल के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान चांदी 5,020 रुपये कम होकर 2.39 रुपये लाख के करीब ट्रेड कर रही है। वहीं, सोने की कीमतों में तकरीबन 1000 रुपये की गिरावट आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त फैसलों और मजबूत होते डॉलर ने बाजार का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया है।


MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX में आज कारोबार की शुरुआत में ही सोने की चमक फीकी पड़ रही है। सोने की कीमतों में लगभग 1084.00 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद भाव 1,51,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। लेकिन चांदी की कीमतों में 5309 रुपये की भारी गिरावट देखी गई और यह 2,39,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

किन कारणों से गिरे सोने के दाम
दरअसल, आपको बता दें कि बाजार में मची इस अफरा-तफरी की जड़ें सात समंदर पार अमेरिका और पश्चिम एशिया से जुड़ी हुई हैं। अब इनके बीच शांति वार्ता की कोशिश नाकाम रही है, लेकिन इसके बाद भू-राजनीतिक तनाव ओर उलझ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ इस कड़े रूख को अपनाने के बाद और संभावित समुद्री नाकेबंदी के हिंट देने के बाद डॉलर इंडेक्स नई ऊचाईयों पर पहुंचा है।

अंतरराष्ट्रीय स्पॉट मार्केट में गोल्ड के रेट
अंतरराष्ट्रीय स्पॉट मार्केट में जहां सोना डॉलर 42.81 कम होकर डॉलर 4,720.09 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी 2.44 प्रतिशत गिरकर डॉलर 74.4 प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी है। जानकारों का कहना है कि अभी वर्तमान में सर्राफा बाजार और एमसीएक्स पूरी तरह से खबरों और राजनीतिक बयानों पर चल रहा है। इस समय मं कच्चे तेल की कीमतों में फेरबदल और वैश्विक महंगाई की चिंताएं बाजार को अस्थिर बनाए हुए हैं।

एक्सपर्ट ने दी निवेशकों को राय
जानकारों का कहना है कि अभी सोने-चांदी की कीमतों में शॉर्ट टर्म में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप लॉन्ग टर्म के इन्वेस्टर्स हैं, तो सोने की यह ढलान खरीदारी का सुनहरा मौका दे सकती है, लेकिन ट्रेडिंग करने वालों को अभी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ट्रंप प्रशासन के अगले कदम और डॉलर की चाल से ही बुलियन मार्केट में रौनक कब वापस लौटेगी, इस बात का पता चल सकेगा।

Leave a Comment