Tata Nexon EV खरीदने के लिए कितने पैसे करने होंगे खर्च, जानें डाउनपेमेंट और EMI का कैलकुलेशन

Tata Nexon EV : वाहन निर्माता कंपनी टाटा की गाड़ियों की डिमांड भारतीय बाजार में पिछले कई सालों से बनी हुई है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी टाटा कंपनी ने अपने पैर पसार लिए हैं। टाटा कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ी Nexon को अगर आप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जान लेते हैं इसके लिए आपको कितनी भरनी होगी डाउन पेमेंट और क्या होगा इसका ईएमआई कैलकुलेशन।


भारतीय कार बाजार में टाटा (TATA Motors) कंपनी पिछले कई सालों से राज कर रही है। कार बिक्री के मामले में इस गाड़ी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी इस कंपनी की कई गाड़ियां ग्राहकों का दिल जीत रही है। बात की जाए टाटा कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ी नेक्सॉन (Tata Nexon EV ) की तो इसे भी कंपनी की तरफ से शानदार फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। अगर आपके पास 3 लाख रुपये हैं और आप टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जान लेते है 3 लाख की डाउन पेमेंट भरने के बाद Tata Nexon EV की ईएमआई कितनी बनेगी।


Tata Nexon EV की कीमत


टाटा मोटर्स की Nexon EV का बेस वेरिएंट लगभग 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में (Tata Nexon EV Price) मिलता है। जब आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो इसके साथ कुछ अतिरिक्त खर्च भी जुड़ जाते हैं, जैसे लगभग 55,000 रुपये का इंश्योरेंस और 12,490 रुपये का TCS चार्ज। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद गाड़ी की कुल ऑन-रोड कीमत करीब 13.17 लाख रुपये हो जाती है।


इतनी बनेगी EMI


अगर आप तीन लाख की डाउन पेमेंट करके इस कार को घर ले जाते है तो आपको तकरीबन 10.17 लाख रुपये का कार लोन करवाना (Car Loan process) होगा। अगर बैंक 9% ब्याज दर के हिसाब से यह लोन 7 साल के लिए देता है तो आपको हर महीने लगभग 16,363 रुपये की EMI भरनी होगी।


इतनी महंगी पड़ेगी कार


अगर आप हर महीनें 16,363 रुपये की EMI भरते है तो सात साल में आपको तकरीबन 3.57 लाख रुपये केवल ब्याज के (Tata Nexon EV EMI) रूप में देनें होंगे। कुल मिलाकर देखें तो गाड़ी की कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज मिलाकर आपको करीब 16.74 लाख चुकाने पड़ेंगे।


इन कारों से है मुकाबला


वाहन निर्माता कंपनी टाटा (Tata Cars) अपनी गाड़ियों में हर एक आधुनिक तकनीकी के फीचर ऐड करती रहती है इसी वजह से इस कंपनी के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। Tata Motors की तरफ से अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी Nexon में जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। टाटा की इस गाड़ी का सीधा मुकाबला MG Windsor जैसी इलेक्ट्रिक SUV के साथ है।

Leave a Comment