Gold Silver Price 14 April : लाल निशान पर आया सोना, जानिए आपके शहर में क्या चल रहे 24K, 22K, 18K गोल्ड के रेट

Gold Silver Price 14 April : सोने और चांदी की कीमतों में अचानक से आई गिरावट से सोना खरीददारों को राहत मिली है। अब इस गिरावट के बाद सोना लाल निशान पर आ गया है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

बीते कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमतें लाल निशान पर आ गई है। इस गिरावट के चलते सोना खरीददारों के पास अभी गोल्ड को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

कितने गिरे सोने के भाव
MCX पर मार्केट ओपन होते ही सोने के भाव में 1,040 रुपये की गिरावट आई है और चांदी की कीमतों में 5,339 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एक ओर तो कमोडिटी बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है और दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में मजबूती अभी बनी हुई है।

MCX पर गोल्ड के रेट
घरेलू कमोडिटी बाजार पर डॉलर इंडेक्स में मजबूती का साफ प्रभाव देखा जा रहा है। mcx पर मार्केट ओपन होते ही सोने का भाव 1,51,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी की कीमत 2,37,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,52,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी और चांदी की कीमत 2,43,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

इन महानगरों में सोने के भाव
दिल्ली
24 कैरेट सोने के भाव 1,52,980 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,40,240 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,14,770 रुपये

मुंबई
24 कैरेट सोने के भाव 1,52,830 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,40,090 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,14,620 रुपये

चेन्नई
24 कैरेट सोने के भाव 1,53,810 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,40,990 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव 1,17,590 रुपये


कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये
22 कैरेट सोने के भाव 1,40,090 रुपये
18 कैरेट सोने के भाव 1,14,620 रुपये

जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेची जा रही है और चेन्नई में 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

Leave a Comment