IMD Rain Alert : 4 दिन होगी प्री-मानसून की भारी बारिश, इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी

IMD Rain Alert – देश के लगभग सभी राज्यों में काफी दिनों से लगातार आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले 4 दिनों तक प्री-मानसून की भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बरसात होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कहां-कहां बारिश होगी –

अभी नहीं रूकेगा बारिश का सिलसिला –

उत्तर भारत और पहाड़ी राज्य में मार्च से ही बारिश का दौर जारी है। इस बार मार्च-अप्रैल में खूब बारिश हुई है जिसकी वजह से अप्रैल के महीने में भी फरवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट (IMD Rain Alert) के अनुसार, बारिश का सिलसिला अभी नहीं रुकने वाला नहीं है। विभाग ने अगले कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में गरज चमक के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

अब प्री- मानसून दिखाएगा अपने तेवर –

प्री- मानसून (Pre-monsoon) के सीजन के देश में दस्तक देने से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। इसका असर कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है। मौसम में अचानक बदलाव आने से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी होगी। इससे रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि साल 2025 में हुई बारिश के बाद अब 2026 में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अल-नीनो के प्रभाव से इस साल मानसून पर पड़ने वाले असर की रिपोर्ट सामने आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब प्री मानसून (Pre Monsoon Update) अपने तेवर दिखाएगा। आईएमडी ने कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक मेग घर्जन और तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात होने की संभावना जताई है।

14 से 17 अप्रैल तक होगी भारी बारिश –

IMD के अनुसार, कर्नाटक का मौसम (Karnataka Weather) करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कर्नाटक में 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को आंधी तूफान गरज- चमक के साथ जोरदार बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई जगहों पर तेज धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने के आसार जताए हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर और बढ़ेगा जिससे लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने खराब वेदर की चलती लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अगले कई दिनों तक तेज बारिश होने का 1 दर्जन से ज्यादा राज्यों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल तक देश के अलग अलग राज्यों में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गरजने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में अगले 4 दिनों तक होगी भारी बरसात –

IMD की ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है 14 15 16 और 17 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Mausam), आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, माहे, रायलसीमा, कराईकल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, पुडुचेरी, यनम, मिज़ोरम और नागालैंड में गरज चमक के साथ मूसलाधार बरसात होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान मौसम विभाग (IMD Weather) ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने के भी आसार जताए हैं और काफी जगहों पर बिजली गिरने और जमकर ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment