Hisar News : हिसार सिविल अस्पताल की ओपीडी का समय बदला, 15 अक्तूबर तक नया टाइम लागू

Hisar News : हिसार जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब हिसार के सरकारी अस्पताल में ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है जो की 15 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। आइए खबर में जानते हैं जिला नागरिक अस्पताल से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।


शहर वासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हिसार में एक से बढ़कर एक नई नई सुविधाएं सरकार (Haryana Government) की तरफ से शुरू की जा रही है। सरकार की तरफ से शहर में लगातार नई-नई सड़कों का निर्माण, रेलवे की शानदार सुविधाएं तथा शहर के विकास से जुड़ने अन्य कार्य को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अब हिसार के जिला नागरिक अस्पताल (Hisar District Civil Hospital) की ओपीडी के समय में भी बड़ा बदलाव किया गया है तथा लगभग 15 नए बेड भी आए है जिनकी वजह से मरीजों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।


जिला नागरिक अस्पताल को मिले नए बेड


सरकार की तरफ से हिसार के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital Hisar) में 15 नए बेड मिलने वाले है, जिनसे मरीजों को काफी फायदा होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आपातकालीन विभाग को भी इनमें से 8 से 10 बेड दिए जाएंगे।

फिलहाल हिसार के नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग (hospital emergency departments) में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा हो रही है और बेड कम होने की वजह से कई बार तो एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जाता है। आपातकालीन विभाग को नए बेड मिलने से इंफेक्शन फैलने जैसे खतरे को रोका जा सकता हैं।


वहीं CCU विभाग में भी बेड की संख्या कम है और नई बेड आने से यहां भी मरीज को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। नागरिक अस्पताल से जुड़ा सबसे जरूरी अपडेट (Hisar News) यह है कि कल यानी 16 अप्रैल से जिला नागरिक अस्पताल में ओपीडी के समय में बदलाव किया जाएगा।


OPD का नया टाइम टेबल


आज 15 अप्रैल तक ओपीडी (New OPD time table) का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 तक का है लेकिन अब बढ़ रही गर्मी को देखते हुए ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। अब ओपीडी का समय सुबह 8:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक का रहेगा। विभाग की तरफ से शुरू किया गया यह नया ओपीडी टाइम टेबल 15 अक्टूबर तक लागू रहेगा। ओपीडी के टाइम टेबल में किया गया यह बदलाव दूर-दूर से आने वाले मरीजों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होगा।

Leave a Comment