Mahindra Thar के बाद अब कंपनी ने इस गाड़ी के भी बढ़ाए रेट, जानें अब कितनी हो गई कीमत

Mahindra Thar : महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कंपनी की कई ऐसी गाड़ियां है जो इन दिनों मार्केट में तहलका मचा रही है। महिंद्रा कंपनी की गाड़ी थार के बाद अब कंपनी की तरफ से एक और नई गाड़ी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। आइए जानते है महिंद्रा की कारों से जुड़ा यह नया अपडेट।


वैसे तो भारतीय बाजार (Indian market) में कई कार कंपनियां ऐसी है जिनकी गाड़ियों की डिमांड ग्राहकों के बीच देखी जा रही है लेकिन सबसे ज्यादा महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कंपनी की तरफ से अपनी गाड़ियों में हर एक आधुनिक तकनीकी के फीचर ऐड किए जाते हैं तथा इन दिनों भारतीय बाजार में महिंद्रा कंपनी की हर एक गाड़ी लोगों की फेवरेट बनी हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी (Mahindra & Mahindra Company) की तरफ से धीरे-धीरे अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। गाड़ियों की इस रेट लिस्ट में Scorpio Classic का नाम भी शामिल है।


Scorpio Classic की S11 सीरीज में 7S और 7S CC मॉडल शामिल हैं और इनकी कीमत में 29,401 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। S 9S वैरिएंट भी अब पहले से 25,501 रुपये महंगा हो गया है। इसके अलावा, स्कॉर्पियो क्लासिक के बेस मॉडल S 7S की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। अब इस रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 13 लाख से 17 लाख रुपये के बीच हो गई है।


2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन


इस मॉडल में 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 130bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है।


यह SUV कई शानदार फीचर्स के साथ बाजार में अच्छा नाम कमा रही है। इसमें 18 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 12-स्पीकर वाला सोनी ऑडियो सिस्टम, फ्रंट कैमरा और पार्किंग सेंसर, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM और ADAS जैसे खास फीचर्स मिल रहे है।


थार की कीमत का जिक्र करे तो…


महिन्द्रा कंपनी की तरफ से अपनी कारों की नई कीमतों का (Mahindra Car Rate List) ऐलान 6 अप्रैल, 2026 को किया गया, लेकिन इससे पहले भी कपंनी की तरफ से महिन्द्रा थार की कीमतों में बढ़ातरी की जा चुकी है। अब आपको Mahindra Thar को खरीदने पर लगभग 43,500 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। यह नई कीमत थार के LXT 4WD 2.2 Diesel AT वैरिएंट के लिए है।

इसके LXT 4WD 2.0 Petrol AT वैरिएंट को महिंद्रा ने 41,500 रुपए महंगा कर दिया है। LXT 4WD 2.2 Diesel MT वाले वैरिएंट की कीमत में 39500 रुपए और LXT 4WD 2.0 Petrol MT वैरिएंट की कीमत में 37500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।


थार की बिक्री गजब


अगर आप थार का LXT 2WD 1.5 डीजल MT या LXT 4WD 2.0 पेट्रोल MT वैरिएंट लेने का प्लान कर रहे है तो अब आपको दोनों के लिए 30,500 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, एंट्री-लेवल AXT 2WD 1.5 डीजल MT की कीमत (Mahindra Thar Rate) में कंपनी की तरफ से कोई चेंज नही किया गया है और यह अभी भी 9.99 लाख रुपये पर ही उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा ध्यान देनें वाली बातें यह है कि यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम (Mahindra News) हैं। फाइनेंशियल ईयर 2026 में थार की 1,26,261 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 84,834 यूनिट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है।

Leave a Comment