Samsung Galaxy S25 सीरीज पर मिल रहा 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट, अभी उठाएं मौके का फायदा

Samsung Galaxy S25 series : सैमसंग के फोन युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। खासतौर पर बढ़िया परफॉर्मेंस, बढ़िया कैमरा सैटअप के चलते इनकी खूब डिमांड देखी जाती है। अब इसी बीच सैमसंग कंपनी की ओर से Galaxy S25 सीरीज मॉडल्स 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर पेश किया जा रहा है। आइए खबर में जानते हैं कि आपको किन मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।

आज के समय में स्मार्टफोन जरूरत का एक हिस्सा बन गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग बजट रेंज में बेस्ट परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। सैमसंग कंपनी ओर से ग्राहकों को कई धांसू मॉडल्स ऑफर किए जाते हैं। अब इसी बीच कंपनी की ओर से सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज की कीमत में छूट की घोषणा की है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं इस बारे में-


किन मॉडल्स पर मिल रही भारी छूट
दरअसल, बता दें रकि सैमसंग कंपनी की ओर से Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है। इस सिरीज में Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy S25 Ultra का नाम शामिल हैं। लॉन्चिंग के कुछ समय बाद यह बदलाव किया गया है और इसे मिड प्रीमियम सेगमेंट के पास लाया गया है। कंपनी ने इन फोन पर 30,000 रुपये तक की कीमतों में छूट का ऐलान किया है और अब फोन की नई कीमतें प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर लाइव हैं।

जानिए क्या होंगे Galaxy S25 सीरिज की नई कीमतें
बात करें कीमतों की तो फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S25 का 128GB वेरिएंट 56,999 रुपये में उपलब्ध है, वहीं, 256GB मॉडल की कीमत 62999 रुपये तय की गई है। इस फोन को 74,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं Galaxy S25 FE का 128GB वेरिएंट की कीमत 44999 रुपये में तय किया गया है। हालांकि पहले लॉन्च के समय सोने की कीमतें काफी ज्यादा थीं, लेकिन अब कटौती के बाद यह मिड प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत ऑप्शन बन गई हैं।

Galaxy S25 Ultra में दी गई बड़ी छूट
बता दें कि Galaxy S25 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S25 Ultra है, जो ग्राहकों की पहली पसंद है। अब सैमसंग का ये मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। अप इस ऑफर को अमेजन पर देख सकते हैं। माना जा रहा है कि नए Galaxy S सीरीज मॉडल्स के आते ही पुराने मॉडल्स की कीमतों में यह बदलाव किया गया है।

क्यों होती है फोन की कीमतों में कटौती
Galaxy S25 सीरीज की कीमत में इस बदलाव से मार्केट स्ट्रेटेजी में सैमसंग की बड़ी भागीदारी होगी। ग्लोबल मार्केट में Galaxy S26 सीरीज के आते ही पुराने मॉडल्स की मांग को बनाए रखने के लिए कीमतों में छूट दी जाती हैं। देशभर में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हालांकि कंपनी ने इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कई बार ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स बैंक ऑफर और डिस्काउंट के माध्यम से कीमतों को और आकर्षक बनाते हैं।

Leave a Comment