Gold Rate 16 April – सोने चांदी में बड़ी गिरावट के बाद अब एक बार फिर से जोरदार उछाल देखने को मिला है। आज 16 अप्रैल को सोने और चांदी में तगड़ी तेजी आई है। एमसीएक्स पर आज सोना 0.45% महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा महंगी हुई है। अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
सोने में आई तेजी –
सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन हो रहे बदलाव ने खरीदारों और निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बनने से सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Rate) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 16 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,55,510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत ₹3000 यानी 2% बढ़कर 1,58,000 प्रति 10 ग्राम हो गई। अक्षय तृतीया त्यौहार की वजह से अचानक सोने की कीमतों में उछाल आया है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
अक्षय तृतीया त्यौहार सोने और चांदी की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग जमकर सोने और चांदी की खरीद करते हैं जिसकी वजह से दोनों कीमती धातुओं की डिमांड बढ़ी है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4795.97 डॉलर प्रति औंस है। अब एक नई उम्मीद जगी है कि अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ रहा तनाव कम हो सकता है दरअसल, दोनों ही देश एक समझौते पर पहुंच सकते हैं। इजरायल, अमेरिका, ईरान के बीच काफी समय से जंग चल रही है जिसकी वजह से सोने चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट –
आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
मुंबई और कोलकाता में आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में भी आज सोना (Chennai Gold Price) महंगा हुआ है यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 143210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद
22 कैरेट सोने का भाव =142460
24 कैरेट सोने का भाव =155410
चेन्नई
22 कैरेट सोने का भाव =140990
24 कैरेट सोने का भाव =156230
हैदराबाद
22 कैरेट सोने का भाव =142410
24 कैरेट सोने का भाव =155360
जयपुर
22 कैरेट सोने का भाव =142560
24 कैरेट सोने का भाव =155510
भोपाल
22 कैरेट सोने का भाव =142460
24 कैरेट सोने का भाव =155410
लखनऊ
22 कैरेट सोने का भाव =142560
24 कैरेट सोने का भाव =155510
चंडीगढ़
22 कैरेट सोने का भाव =142560
24 कैरेट सोने का भाव = 155510
भारत में चांदी का ताजा भाव –
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में भी तूफानी तेजी देखने को मिली है। आज 16 अप्रैल की सुबह चांदी महंगी होकर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,800 रुपये या 4.81 प्रतिशत बढ़कर 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.61 डॉलर प्रति औंस है। जनवरी 2026 में चांदी 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के ऑलटाइम हाई पर कारोबार कर रही थी।