IMD Weather – देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है जिसकी वजह से अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के आंतरिक इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों तक भयंकर गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुछ राज्यों में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मार्च के आखिरी दिनों और अप्रैल की शुरूआत में इस बार देशभर के लगभग राज्यों में खूब बारिश और ओलावृष्टि हुई है। लेकिन अब कुछ दिनों से तेजी से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार महाराष्ट्र में इस हफ्ते भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।
IMD के मुताबिक, कई क्षेत्रों में लू चलने और उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो सकती है। लेकिन इसके बाद सप्ताह के अंत तक मौसम करवट लेगा और आंधी-तूफान, गरज चमक के साथ जोरदार बरसात देखने को मिलेगी।
मध्य महाराष्ट्र में पड़ेगी भयंकर गर्मी –
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) में 16 से 18 अप्रैल के बीच गर्म हवाएं चलने और भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं मराठवाड़ा में 16 से 18 अप्रैल, विदर्भ में 16 से 19 अप्रैल और कोंकण क्षेत्र में 16 से 17 अप्रैल के बीच अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुसीबतें बढ़ाएंगी।
IMD के अनुसार, महाराष्ट्र के साथ देश के अन्य राज्यों में भी लू चलेगी। तेलंगाना, मध्य प्रदेश (MP Ka Mausam), झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और कर्नाटक समेत कई राज्यों में 16 से 20 अप्रैल के बीच लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत –
मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 18 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव होगा। जिसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी। 18 और 19 अप्रैल से कई मौसमी कारक एक साथ एक्टिव होंगे। इसके कारण 19 से 22 अप्रैल के बीच विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।
यह गतिविधियां सभी क्षेत्रों में एक साथ नहीं होंगी, बल्कि अलग-अलग समय पर देखने को मिलेंगी। इस अवधि में अलग अलग राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। कई जगहों पर आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 23 और 24 अप्रैल को भी कुछ इलाकों में असर देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में होगी बारिश –
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में जल्द ही मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में 16 से 18 अप्रैल के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जातए हैं। कुछ इलाकों में जोरदार बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर और पूर्व भारत में भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट –
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हरियाणा -पंजाब (Haryana-Punjab Mausam), लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी अलग-अलग दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।