Hisar News : हिसार में बिना कागजों के ग्वार और सरसों का भंडारण करना पड़ा महंगा, जान लें क्या है भंडारण का नियम

Hisar News : देशभर में इन दिनों रबी फसल की कटाई का सीजन चल रहा है और किसान लगातार मंडियों में अपनी फसलों को लेकर आ रहे हैं। हरियाणा के हिसार जिले में बिना पूरे दस्तावेजों के गवार तथा सरसों के भंडारण पर रोक लगाते हुए सीएम फ्लाइंग टीम की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। आइए खबर में जानते हैं सरसों और गवार के इस अवैध भंडारण से जुड़ी पूरी जानकारी।


पिछले कई दिनों से देश भर की मंडियों में फसलों की आवक (Arrival of crops in the markets) लगातार बढ़ रही है। फसलों के अवैध भंडारण (illegal storage of crops) को लेकर सीएम फ्लाइंग टीम की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब हरियाणा के हिसार जिले में बीते कल सरसों और ग्वार के अवैध भंडारण (Illegal storage of mustard and guar) पर रोक लगाते हुए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की तरफ से तीन फर्मों के गोदामों पर जुर्माना लगाया गया है।


सीएम फ्लाइंग टीम की तरफ से तीन फर्मों के गोदामों से बिना कागजों के 1025 क्विंटल सरसों तथा 833 क्विंटल ग्वार का स्टॉक पकड़ा गया है। सीएम फ्लाइंग टीम की तरफ से इस मामले में टोटल 1.29 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है तथा इन गोदामों की फर्मों को नोटिस भेजे गए हैं।


सीएम फ्लाइंग टीम हिसार (CM Flying Team Hisar) की इंचार्ज सुनैना ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। इस कार्रवाई के दौरान इंचार्ज सुनैना के साथ आदमपुर मार्केट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर सुनील कुमार, कुलदीप, ASI सुरेंद्र तथा SI कृष्ण कुमार मौजूद रहे।


इन तीन गोदामों पर लगाया गया जुर्माना


मीडिया रिपोर्ट्स में इंचार्ज सुनैना की तरफ से बताया गया है कि इस टीम ने आदमपुर में स्थित अभिषेक एग्रो इंडस्ट्रीज के गोदाम का निरीक्षण किया, इस जांच के दौरान देखा गया कि यहां सरसों का भारी भंडारण (heavy storage of mustard) है और जब फर्म के मालिक से सरसों की खरीद और इसे जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए तो उसके पास इनसे जुड़े कोई वैध कागजात नहीं मिले। बिना कागजातों के 1025 क्विंटल सरसों का स्टॉक को देखते हुए टीम की तरफ से फर्म पर तकरीबन 78,798 रुपए मार्केट फीस तथा जुर्माना लगाया गया।


इसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम की तरफ से आदमपुर हलके में स्थित राजेंद्र कुमार शुभम कुमार फर्म के गोदाम का जायजा लिया और देखा कि यहां भी काफी मात्रा में ग्वार का स्टॉक किया गया था, इस फर्म के मालिक से भी भंडारण के दस्तावेज मांगे गए और वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम की तरफ से 515 क्विंटल ग्वार के अवैध स्टॉक पर 28,789 रुपए मार्केट फीस तथा जुर्माना लगाया गया तथा मार्केट कमेटी की तरफ से संबंधित फर्म को नोटिस (Hisar News) भी जारी किया गया है।


इन दो जगह कार्रवाई के बाद टीम की तरफ से आदमपुर में स्थित घनश्याम दास दिनेश कुमार फर्म के गोदाम का जायजा लिया गया। इस गोदाम में भी काफी मात्रा में गवार का स्टॉक देखा गया और एक अवैध रूप से बनाया गया गोदाम भी यहां मिला। इस फर्म के मालिक के पास भी ग्वार की खरीद (purchase of guar) से जुड़े कोई वेद दस्तावेज नहीं थे, इसके बाद टीम की तरफ से इस पर कार्रवाई करते हुए 318 क्विंटल गवार के अवैध स्टॉक पर 21,465 रुपए मार्केट फीस तथा जुर्माना लगाया गया और मार्केट कमेटी (market committee) की तरफ से फर्म को नोटिस भी भेजा गया।


फसल भंडारण करने के नियम


फसलों का स्टॉक करने के लिए भी सरकार (crop storage rules) की तरफ से कई तरह के नियम बनाए गए हैं जिनका उल्लंघन करने पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाती है। फसलों का स्टॉक (Rules for stocking crops) करने के लिए हमारे पास सबसे पहले फसल खरीदने और फसल भंडारण करने से जुड़े हुए दस्तावेज होने चाहिए और जिस गोदाम में फसल भंडारण (crop storage in warehouse) कर रहे हैं वह गोदाम भी विभाग की तरफ से पूरी तरह वेरीफाइड होना चाहिए।

Leave a Comment