Tata Discount Offer : टाटा की कारें को खुब पसंद किया जाता है। अगर आप भी टाटा की एसयूवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है, क्योकि अभी अप्रैल 2026 में टाटा की कई कारों पर 55,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन कारों की लिस्ट में हैचबैक, सेडान कारों का नाम शामिल है।
भारतीय लोगों के बीच काफी टाटा की कारें खूब पॉपुलर है। टाटा कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में अलग अलग सेगमेंट में कई कारें पेश की जाती है। अगर आप भी नई एसयूवी लेने का सोच रहे हैं तो अप्रैल का यह महीना आपके लिए खास होने वाला है, क्योंकि अभी कंपनी की ओर से कई एसयूवी पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। खबर में जानिए किन कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं।
किन कारों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट
दरअसल, आपको बता दें कि टाटा द्वारा अपनी हैचबैक, सेडान और SUV मॉडल्स कारों पर अभी 30,000 से लेकर 55,000 रुपये तक के ऑफर्स की पेशकश की जा रही है।
कंपनी की ओर से टाटा टियागो पर 30,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं और टाटा अल्ट्रोज पर 35,000 रुपये तक, टाटा टिगोर पर 30,000 रुपये तक, टाटा नेक्सन एसयूवी पर 30,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए गए हैं। इसके साथ ही टाटा कर्व पर 55,000 रुपये तक, टाटा हैरियर पर 45,000 रुपये तक और टाटा सफारी पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
तीनों वेरिएंट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
गौर करें की टाटा मोटर्स की कारों के ऑफर्स में कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं और यह ऑफर सिर्फ एक फ्यूल टाइप तक सीमित नहीं हैं. इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG, तीनों वेरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि इन ऑफर्स में मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बदलाव किया जा सकता है।
टाटा द्वारा हाल ही में लॉन्च हुई और अपडेटेड मॉडल्स पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इन एसयूवी में टाटा सिएरा और दूसरी टाटा पंच का नाम शामिल है.
किस कार की रही सबसे अधिक डिमांड
बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2026 में टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से कुल 6,31,387 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की है, जो सालाना बेस के हिसाब से 14 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान टाटा की सबसे टॉप सेलिंग कारों में टाटा नेक्सन का नाम टॉप पर रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोगों ने टाटा नेक्सन को पसंद किया है।