Maruti Suzuki : वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक आधुनिक फीचर से भरपूर गाड़ियों को पेश कर रही है। कंपनी की तरफ से अब अपनी एक किफायती कार को बंद कर दिया गया है और अब मारुति सुजुकी नई माइक्रो एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है।
भारतीय कार बाजार (Indian car market) में एक से बढ़कर एक कार कंपनियां मौजूद है, लेकिन बात की जाए मारुति सुजुकी की तो यह कंपनी पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में बढ़ चढ़कर प्रदर्शन कर रही है। मारुति सुजुकी की कई ऐसी गाड़ियां हैं जो काफी अच्छे फीचर्स के साथ कम कीमत में मिल रही है। हाल ही में मारुति सुजुकी की तरफ से अपनी एक किफायती कार के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है।
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) की, जिसे अब आप नहीं खरीद पाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मारुति कंपनी की तरफ से अपनी पॉपुलर और किफायती हैचबैक कार को बंद कर दिया गया है। इस कार की कीमत 5.35 लाख रुपए से लेकर 7.55 लाख रूपये की बीच (Maruti Suzuki Ignis Price) थी। मिली जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी कंपनी जल्द ही एक नई माइक्रो एसयूवी (new micro suv) लाने की तैयारी कर रही है जो कि टाटा पंच जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने वाली है।
Ignis का प्रोडक्शन बंद
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मारुति सुजुकी कंपनी (Maruti Suzuki Company) की तरफ से अपनी गाड़ी इग्निस के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है। डीलर्स की तरफ से भी अब इग्निस की बुकिंग (Maruti Suzuki Ignis Booking) नहीं ली जा रही है। कंपनी की तरफ से अभी इस गाड़ी के बंद करने से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है और नेक्सा की ऑफिशल वेबसाइट (Nexa official website) पर इग्निस अभी भी लिस्ट है।
2017 में हुई थी लॉन्च
मारुति सुजुकी कंपनी की तरफ से अपनी किफायती कार Ignis को भारतीय बाजार में 2017 में पहली बार लॉन्च किया गया था, जिसके 3 साल बाद इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लांच किया गया। यह फेसलिफ्ट तीन मेन ट्रिम्स – डेल्टा, जेटा और अल्फा में उपलब्ध था। पहले उपलब्ध सिग्मा वेरिएंट को कंपनी ने पहली ही बंद कर दिया था।
कुछ ऐसे थे Ignis के फीचर
मारुति सुजुकी इग्निस बेहद कम कीमत और शानदार फीचर्स (Maruti Suzuki Ignis Features) के साथ बाजार में उपलब्ध थी, मारुति कंपनी की तरफ से अपनी इस कार में एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7 इंच का स्मार्ट प्लेट टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, ORVM के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और हायर ट्रिम्स में पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए जा रहे थे। एयरक्राफ्ट स्टाइल के ‘टॉगल टाइप’ स्विच इस डिजाइन की सबसे बड़ी खूबी थी।
क्या थे सेफ्टी फीचर्स?
मारुति सुजुकी की इस सस्ती कार में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स (Safety Features In Maruti Ignis) मिल रहे थे, जैसे- ABS, EBD, ISOFIX माउंट्स और एयरबैग्स आदि। इस कार में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन था जो 83 हॉर्सपावर और 113 NM का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें दो ट्रांसमिशन ऑप्शन- 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक ऑफर किए जाते थे।
कंपनी जल्द लॉन्च करेगी नई माइक्रो SUV
फिलहाल मारुति कंपनी B-सेगमेंट की SUV को लेकर कार्य कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2026 के अंत तक कंपनी की तरफ से एक नई माइक्रो SUV (new micro suv) को भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली यह नई एसयूवी Hyundai Exter और Tata Punch जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।