Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में बारिश पर ब्रेक लगते ही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इन दिनों प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, लेकिन अब मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में करवट को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। अब प्रदेश में जल्द ही गरज-चमक और हल्की बारिश से गर्मी से रहात मिलने के आसार जताए हैं।

बारिश का सिलसिला रूका नहीं
भले ही हरियाणा में अभी मौसम साफ बना हुआ है और दिन में गर्माहट महसूस की जा रही है, लेकिन अभी यहां पर बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में आगामी दिनों में आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिलने वाली है। खबर में जानिए हरियाणा में कब लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा आज हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज 16 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने वाला है, लेकिन 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के असार है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। अब इन दिनों प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है और अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और कुछ दिनों में तापमान में तकरीबन 2 डिग्री की बढ़ौतरी हुई है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इस बदलाव के चलते प्रदेश में हल्की बारिश के साथ ही तेज गति की हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार है। वहीं, आज 16 अप्रैल को राज्य के कई इलाको में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 40°C रह सकता है और न्यूनतम 25°C तक रहने के आसार है।


आगामी दिनों में मौसम का हाल
आईएमडी के अनुसार प्रदेश में 18 अप्रैल को मौसम में ठंडक महसूस की जाएगी और बारिश के आसार हैं। 19 अप्रैल को आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने के आसार है। 20 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्के बादलों की आवाजाही लगी रही सकती हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। 21 अप्रैल को गर्मी अपने चरम के करीब पहुंचने के आसार है और 22 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Comment