IMD Mausam Update : बीते कुछ दिनों देशभर में लगातार तापमान में बढ़ौतरी से गर्मी बढ़ रही है। कई राज्यों में तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब इसी बीच आईएमडी ने देश के 10 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यानी की देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। खबर में जानिए आईएमडी ने किन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
देशभर में इन दिनों मौसम में खूब बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां बीते कुछ समय में कई इलाको में खूब गर्माहट महसूस की गई है तो वहीं, अब मौसम विभाग ने 10 राज्यों में जबरदस्त बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में देश के कई हिस्सो में हल्की ठंडक महसूस की जाने वाली है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
कहां होगी ओलावृष्टि के साथ बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि कश्मीर, हिमाचल से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश का अनुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक हल्की बारिश के आसार है औ कहीं-कहीं ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है और पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है।
किन राज्यों में किया बारिश का अलर्ट
इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है और असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नगालैंड में 18 अप्रैल को भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। असम में 17-18 अप्रैल को बारिश के आसार है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम का मौसम
आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अभी 19 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं । ओडिशा में भी 20 अप्रैल तक हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बंगाल में 16 अप्रैल को गरज-चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र में भी 18 से 21 अप्रैल के दौरान बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
किन इलाकों में पड़ रही प्रचंड गर्मी
आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार महाराष्ट्र के अकोला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और कर्नाटक के कलबुर्गी में भी ऐसा ही तापमान बना रहा। दिल्ली, यूपी के कई इलाकों में पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र, मराठवाड़ा रीजन में, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और गुजरात के तटीय इलाकों के साथ ही सौराष्ट्र में टैम्प्रेचर 40 के पार पहुंच गया है और कई इलाको पर हीटवेव अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली के मौसम की बात करें तो राजधानी में आगामी कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है, लेकिन इस दौरान बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 अप्रैल भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और 21 अप्रैल तक पूरे हफ्ते मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है। इस दौरान दिल्ली में भयंकर गर्मी पड़ सकती है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है और न्यूनतम तापमान भी 21 से 23 डिग्री पहुंच सकता है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
बात करें यूपी के मौसम की तो यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भी तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। लखनऊ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर कानपुर इलाकों में भी आगामी दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ सकती है।