Hisar News : हरियाणा के हिसार जिले के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Government) की तरफ से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है। हिसार शहर में अब मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनने जा रहा है, जिसके लिए पर्यावरण विभाग की तरफ से एनओसी मिल चुकी है। इस नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए 1605 एकड़ में एयरपोर्ट के पास कार्य शुरू हो चुका है।
हिसार जिले के विकास को लेकर हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से काफी अहम कदम उठाए जा रहे हैं। अभी हिसार में एक और नए प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए सरकार की तरफ से काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस नए प्रोजेक्ट से नए केवल हिसार बल्कि हरियाणा की औद्योगिक तस्वीर में भी बदलाव आ जाएगा।
हिसार शहर में आईएमसी यानी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (Integrated Manufacturing Cluster) बनाने को लेकर पर्यावरण विभाग की तरफ से एनओसी दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हिसार शहर में स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट (Hisar Airport) के पीछे तकरीबन 1605 एकड़ जमीन में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर डेवलप किया जा रहा है। इस नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में एयरोस्पेस और डिफेंस, इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग तथा गारमेंट्स उद्योग स्थापित होंगे।
चंडीगढ़ में हुई बैठक
बीते कल चंडीगढ़ में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (Chief Secretary Anurag Rastogi) ने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की और अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी फसलों को तुरंत लागू किया जाए।
बैठक में हुए तीन फैसले
इस बैठक के दौरान मुख्य सचिव की तरफ से कहा गया कि विभागों के बीच आपसी तालमेल की वजह से काम में रुकावट नहीं आनी चाहिए और प्रोजेक्ट का कार्य समय पर पूरा होना चाहिए।
नागरिक उड्डयन, सिंचाई, बिजली वितरण कंपनियों तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं।
इस नए क्लस्टर के बनने से हिसार आधुनिक विनिर्माण केंद्र (Modern Manufacturing Center) के रूप में विकसित हो जाएगा, जिसे यहां एयरोस्पेस और डिफेंस जैसे उद्योगों की राह भी आसान हो जाएगी।
इस परियोजना से बदलेगी पूरे हरियाणा की औद्योगिक तस्वीर
अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Amritsar Kolkata Industrial Corridor) के तहत विकसित हो रही इस परियोजना से न केवल हिसार बल्कि पूरे हरियाणा की औद्योगिक तस्वीर में बदलाव होगा। नागरिक उड्डयन विभाग की मुख्य सचिव जी. अनुपमा की तरफ से बैठक में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के लिए बुनियादी ढांचे तथा रेगुलेटरी क्लीयरेंस पर एक साथ कार्य चल रहा है।
हजारों लोगों के लिए खुल जाएंगे रोजगार के ऑप्शन
हिसार की 1605 एकड़ जमीन पर तैयार किए जाने वाले इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण विभाग (Environment Department) की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है तथा बचे हुए बाकी कार्य भी काफी तेजी से पूरे हो रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस परियोजना में लगभग 32417 करोड़ रुपए का निवेश होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट में विदेशी तथा घरेलू दोनों निवेशक शामिल होंगे। प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह मानी जा रही है कि इसमें लगभग 1.25 लाख से अधिक रोजगार के अवसर (employment opportunities) पैदा हो सकते हैं।