Kal Ka Mausam : इन 13 राज्यों में बरसेंगे बादल, 60किमी की स्पीड से चलेगी आंधी, IMD का नया अपडेट

Kal Ka Mausam – देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं पर भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है तो वहीं कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में गरज चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। IMD ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अप्रैल में किस-किस दिन बरसात होगी।

एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में होगी बारिश –

देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश और भीषण गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में पिछले दिनों खूब बारिश हुई है लेकिन अब आए दिन गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। यूपी-बिहार-दिल्ली (Delhi Mausam) समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तेजी से तापमान बढ़ रहा है और गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं मेघालय-सिक्किम में बरसात का सिलसिला जारी है। IMD ने दिल्ली, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार (Bihar Weather), हिमाचल, मिजोरम समेत 13 राज्यों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अप्रैल में इस दिन होगी बरसात –

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में 18 अप्रैल, ओडिशा में 16 से 21 अप्रैल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 19 अप्रैल को हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं असम मेघालय (Assam Meghalaya Mausam), अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में 18 से 20 अप्रैल के दौरान मूसलाधार बरसात होगी।

मध्य भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी –

मौसम विभाग ने झारखंड (Jharkhand Weather), पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, सिक्किम में भयंकर गर्मी पड़ने और लू चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, आने वाले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। वहीं मध्य भारत में 2 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम –

दिल्ली (Delhi Mausam) में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो इस मौसम में औसत तापमान से कम है। मौसम विभाग ने कल यानी 17 अप्रैल को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, शाम होते-होते गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 18 अप्रैल को भी बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बरसात हो सकती है।

यूपी में बदलेगा मौसम –

उत्तर प्रदेश में बारिश (UP Mausam) का दौर रूक गया है और गर्मी का असर आए दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। विभाग के मुताबिक, दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ होगी और तापमान में तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा दिन में लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। कानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, बरेली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं गोरखपुर में आने वाले दिनों में तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

48 घंटों में बिहार में होगी बारिश –

IMD के मुताबिक बिहार (Bihar Mausam) में अगले 48 घंटे में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से बिहार में तापमान तेजी से बढ़ना लगा है। लेकिन अब फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। एक से दो दिन में बिहार में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 22 अप्रैल तक तापमान 41 डिग्री को भी क्रॉस कर सकता है।

राजस्थान में बदलेगा मौसम –

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। IMD के अनुसार, शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार सुबह तक के 24 घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में सबसे ज्यादा 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर भागों में आगामी 3 से 4 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 17 अप्रैल को कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर एवं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ आंधी व हल्की बारिश हो सकती है।

गुजरात में भी शुरू होगी बारिश –

गुजरात में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 21 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा 19 और 20 अप्रैल को मध्य स्तर की बरसात हो सकती है। प्रदेश के अमरेली, दाहोद, भावनगर, साबरकांठा, महिसागर और पंचमहल जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौजूदा समय में मौसम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं आएगा। गुजरात के तटिय इलाकों में 18 अप्रैल तक मौसम गर्म रह सकता है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment