Bajaj Dominar 400 : दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज की तरफ से भारतीय बाजार में अपनी जबरदस्त फीचर्स वाली बाइक्स पेश करके तहलका मचाया जा रहा है। अब फिर कंपनी की तरफ से एक नई बाइक Bajaj Dominar 400 को नए वर्जन के साथ पेश किया गया है। पहले के मुताबिक अब इस बाइक की कीमत में 40 हजार रूपये की कटौती भी हुई है।
दो पहिया वाहनों की बढ़ रही डिमांड (demand for two-wheelers) को देखते हुए कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए लगातार नई-नई बाइक्स (Bajaj New Bikes) बाजार में पेश की जा रही है तथा कई कंपनियां ऐसी भी है जो अपनी पुरानी बाइक्स को अपडेट (Updating old bikes) करके उन्हें नए अवतार के साथ पेश कर रही है।
हाल ही में बजाज ऑटो कंपनी (Bajaj Auto Company) की तरफ से अपनी मशहूर बाइक Dominar 400 को नए रूप में लॉन्च किया गया है। 350 सीसी इंजन के साथ आने वाली इस बाइक की कीमत में कंपनी की तरफ से कटौती भी की गई है। कंपनी की तरफ से उठाए गई इस नए कदम का उद्देश्य ग्राहकों को कम कीमत में शानदार बाइक उपलब्ध करवाना है।
आमतौर पर, 350 सीसी से छोटे इंजन वाली बाइक्स में सिर्फ 18% GST लगता है जबकि बजाज की Dominar 400 पर 40% का टैक्स लगता है क्योकि इसका पुराना इंजन 350 सीसी से ज्यादा (373.3 cc ) है।
कीमत हुई कम
कंपनी की तरफ से नई डोमिनार 400 को 349 सीसी के इंजन के साथ लांच (New Dominar 400) किया है, कंपनी की तरफ से अपनी बाइक की कीमतों में कटौती करने से जुड़ा यह प्लान काफी सफल साबित हुआ, क्योंकि भारत सरकार के टैक्स नियमों के मुताबिक 350सीसी से कम क्षमता वाली बाइक्स पर GST रेट काफी कम लगता है और कंपनी की तरफ से ग्राहकों को इस बचत का फायदा दिलाया गया है।
बजाज कंपनी ने अपनी इस बाइक की कीमत (New Dominar 400 Price) में बड़ी कटौती की है। नई Dominar 400 अब 2 लाख रुपये से कम में मिल रही है। पहले इसकी कीमत 2.40 लाख रुपये थी, लेकिन अब नया 350cc मॉडल सिर्फ 1,99,998 रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को करीब 40 हजार रुपये (लगभग 17%) की सीधी बचत होगी।
परफॉरमेंस पर नही पड़ा कोइ बड़ा फर्क
सबसे खास बात यह है कि इंजन छोटा होने के बावजूद बजाज ने इसका नाम ‘Dominar 400’ ही रखा है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ब्रांड की पहचान बनी रहे और ग्राहकों में कोई भ्रम न हो।
हालांकि इंजन 350cc का है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस लगभग पहले जैसी ही है। मिली जानकारी के अनुसार, नया 350cc इंजन करीब 39 PS पावर और 33.2 Nm टॉर्क देता है, जो पुराने मॉडल (40 PS और 35 Nm) से बहुत ज्यादा अलग नहीं है।
पावर और टॉर्क में आई कमी इतनी मामूली है कि सड़क पर बाइक चलाते समय आपको कोई खास फर्क महसूस नहीं होगा। तकनीकी तौर पर, इंजन का बोर 89 mm ही रखा गया है, जबकि स्ट्रोक को 60 mm से घटाकर 56.1 mm कर दिया गया है।
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बाइक की खास एग्जॉस्ट नोट वैसी ही बनी हुई है, जिससे आपको पहले जैसी ही डोमिनार वाली फील मिलेगी।
फीचर्स में नही हुआ खास बदलाव
अच्छी बात यह है कि इंजन में बदलाव के बावजूद बाइक की प्रीमियम फील (New Dominar 400 Features) बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। बजाज ने इसके फीचर्स और खूबियों में कोई कमी नहीं की है, इसलिए आपको पहले जैसा ही शानदार अनुभव मिलेगा।
सस्पेंशन की बात करें तो इसमें आगे 43 mm के USD फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो राइड को आरामदायक बनाता है। बेहतर ग्रिप के लिए इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स और चौड़े ट्यूबलेस टायर (आगे 110 और पीछे 150) दिए गए हैं।
सेफ्टी के मामले में भी यह बाइक मजबूत है। इसमें आगे 320 mm और पीछे 230 mm की डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है। साथ ही, LED हेडलाइट, ट्रैक्शन कंट्रोल और चार राइडिंग मोड्स (रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ-रोड) भी दिए गए हैं, जो राइड को सुरक्षित और मजेदार बनाते हैं।इसके अलावा, इसमें कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो राइड के दौरान जरूरी जानकारी आसानी से दिखाता है।
बजाज कंपनी की यह नई बाइक भारतीय बाजार में मौजूद Triumph Speed 400 T4 को कड़ी टक्कर देगी। नई Dominar 400 के साथ-साथ कंपनी की तरफ से अपनी नई Pulsar NS400Z का भी 350cc वर्जन भी जल्द ही बाजार में लाया जाएगा।
कंपनी का क्या कहना है?
बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रेसिडेंट (President of Bajaj Auto Limited) की तरफ से कहा गया कि Dominar बाइक हमेशा से ही लंबी और दमदार राइडिंग के लिए जानी जाती है। इसका नया रूप ग्राहकों को बेहद पसंद आ रहा है। राइडर्स को अब कम कीमत और कम मेंटेनेंस खर्चे में वही पुरानी डोमिनार वाली फील मिलेगी।