Aaj ka Rashifal : ग्रह नक्षत्रों के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है और राशिफल को देखकर हम अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयां के बारे में पता कर सकते हैं, और छोटे-छोटे उपाय निकालकर जीवन के कठिन पलों को आसानी से गुजार सकते हैं। आज 17 अप्रैल के राशिफल में भी कई लोगों के फायदे से जुड़ी तथा कई लोगों के घाटे से जुड़ी बातें बताई गई है। आइए जान लेते हैं राशिफल के अनुसार आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
दुनिया भर में कई लोग ऐसे हैं जो अपने दिन की शुरुआत राशिफल (Aaj ka Rashifal) देखकर करते हैं। आज 17 अप्रैल के राशिफल के दौरान कर्क राशि वाले लोगों को बिजनेस में नए ऑफर मिलने की संभावना है तो वहीं, सिंह राशि के लोगों को जरूरी मीटिंग्स में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आइए जान लेते हैं आज 17 अप्रैल (Aaj ka Rashifal, 17 April) के राशिफल के अनुसार आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
इस राशि (Aries Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन खुशी भरा रह सकता है और सरकारी कार्यों में भी फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में अच्छा काम करके आप बस का दिल जीत सकते हैं तथा पारिवारिक जीवन में भी प्यार बना रहेगा और परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग लाल शुभ अंक 9
वृषभ राशि
इस राशि (Taurus Horoscope) वालों को आज पुराने समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है तथा नए दोस्त बनने के भी योग दिखाई दे रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य को लेकर भी प्लान बन सकता है। दिनभर मानसिक शांति तथा खुशी बनी रहेगी और निवेश के नए ऑप्शन सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग सफेद शुभ अंक 2
मिथुन राशि
इस राशि (Gemini Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा और इस राशि के विद्यार्थियों को आज सावधान रहने तथा मेहनत करने की जरूरत है। बजट सही रखने के लिए खर्चों पर कंट्रोल करना काफी जरूरी है।
शुभ रंग हरा
शुभ अंक 5
कर्क राशि
इस राशि (Cancer Horoscope) के लोगों की आज सभी कार्य सफल होने की संभावना है तथा बिजनेस में भी काफी शानदार ऑफर मिलने के चांस है। घर में नन्हे मेहमान आने का योग भी दिखाई दे रहा है। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।
शुभ रंग सफेद शुभ अंक 7
सिंह राशि
इस राशि (Leo Horoscope) के लोगों को आज राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम कर्मों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा तथा मान सम्मान भी बढ़ेगा। पुराने उधर से छुटकारा मिलेगा तथा धन प्राप्ति की भी संभावना है। इस राशि के लोगों को आज पैसों के मामले में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा तथा जीवन साथी के साथ भी अच्छा समय बिताने का योग दिखाई दे रहा है।
शुभ रंग सुनहरा शुभ अंक 1
कन्या राशि
इस राशि (Virgo Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। इस राशि के जातक आज अपनी जिम्मेदारियां काफी खुशी से निभाएंगे। नया निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेना बेहद जरूरी है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी लेकिन खान-पान पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग हरा शुभ अंक 6
तुला राशि
इस राशि (Libra Horoscope) के जातकों को आज व्यापार में फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रही लड़ाई भी खत्म होने का योग दिखाई दे रहा है और आज के दिन इस राशि वाले जातकों को यात्रा पर जाने के प्लान कैंसिल करने होंगे।
शुभ रंग नीला शुभ अंक 8
वृश्चिक राशि
इस राशि (Scorpio Horoscope) के लोगों पर आज माता महागौरी की कृपा रहेगी, इस राशि के वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्य आज जल्दी खत्म होने की संभावना है और दोस्तों और पिता से कुछ नहीं बातें सीखने का मौका मिलेगा। इस राशि के लोगों को आज कुछ पुरानी वस्तु हाथ लग सकती है और पुरानी यादें ताजा होने का योग दिखाई दे रहा है।
शुभ रंग मेहरून शुभ अंक 3
धनु राशि
इस राशि (Sagittarius Horoscope) के लोगों को आज नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, वही प्रॉपर्टी में आज पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। घरेलू कामकाज में मन बना रहेगा तथा स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्याओं का सही समाधान मिलेगा।
शुभ रंग पीला शुभ अंक 4
मकर राशि
इस राशि (Capricorn Horoscope) के लोगों को आज नई खुशियां मिलने की संभावना है। बिजनेस में फायदा होने के योग दिखाई दे रहे हैं, वहीं पिता की सलाह भी फायदेमंद साबित हो सकती है। शॉपिंग के मामले में काफी ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं और पूरा दिन स्वास्थ्य काफी ऊर्जावान महसूस होगा।
शुभ रंग काला शुभ अंक 10
कुंभ राशि
इस राशि (Aquarius Horoscope) के लोगों को आज पुराने समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है और बिजनेस से जुड़ी नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। शाम के समय सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग नीला शुभ अंक 11
मीन राशि
इस राशि (Pisces Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन काफी खास रहेगा, लेकिन पैसे के मामले में लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है। कहीं भी निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी होगी। जीवनसाथी की बातें किसी दोस्त को बताने में नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान-पान पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग केसरिया
शुभ अंक 12