Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने लिया यू-टर्न, 1 दर्जन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Haryana Weather – उत्तर भारत के राज्य में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अप्रैल की शुरुआत जोरदार बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम कूल बना रहा। अब हरियाणा समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में शुरू होगी बारिश –

देशभर में लगातार तेजी से तापमान बढ़ रहा है। कई राज्यों में अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया है। सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक लू चलने जैसी स्थिति बन जाती है। दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट बदल रहा है। गुरुवार को तेज धूप और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा (Haryana Rain Alert) के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज 17 अप्रैल को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य में आज बरसात होने से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा के 1 दर्ज जिलों में होगी बारिश –

आईएमडी (IMD Rain Alert) ने आज पश्चिम और दक्षिणी हरियाणा के 10 जिलों में येलो लत जारी किया है फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, जींद, चरखी दादरी, भिवानी रोहतक, झज्जर, सोनीपत और महेंद्रगढ़ में तेज हवाओं के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिलेगी।

प्रदेश में कैसा रहा तापमान –

प्रदेश के कई शहरों में तापमान (Haryana Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा है। महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे गर्म रहा है, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा रोहतक में 41.9 डिग्री सेल्सियस और फरीदाबाद में 41.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में तापमान 40 डिग्री तक जा पहुंचा है। औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है जिस दिन के समय को चलने जैसी स्थिति बन गई।

प्रदेश में अब दिन ही नहीं रात के तापमान में भी रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रात में भी अब दिन जैसी गर्मी महसूस हो रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस बड़ा है। नारनौल और चरखी दादरी (Charkhi Dadri Weather) में रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। चंडीगढ़ जैसे कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है जिससे हल्की राहत महसूस हुई है।

24 घंटों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट –

आईएमडी (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में हरियाणा में आंधी -तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में भी हल्की गिरावट आएगी। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने से दिन और रात में गर्मी का एहसास काम होगा। प्रदेश में झमाझम बरसात होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Comment