Salary Hike : केंद्र सरकार के कर्मचारियों (central government employees) के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। अप्रैल महीने की सैलरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों को 8% ज्यादा पैसा मिलने वाला है। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो सैलरी से जुड़े इस पूरे गणित को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।
केंद्र सरकार के कर्मचारी पिछले कई दिनों से महंगाई (DA) भत्ते तथा महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे जो कि अब खत्म हो गया है। सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike Updates) करने का फैसला ले लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसले लेने के दौरान सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister Ashwini Vaishnav) की तरफ से भी अपने विचार साझा किए गए और कहा गया कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR Hike) दोनों में बढ़ोतरी करने से सरकारी कर्मचारी खजाने पर लगभग 6,791.24 करोड रुपए का सालाना बोझ पड़ सकता है।
कर्मचारियों के DA में कितना हुआ इजाफा?
महंगाई भत्ते में संशोधन (Revision in dearness allowance) के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% हो गया है, जो कि पहले 58% था। केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से अपडेट जारी करते हुए कहा गया है कि कर्मचारियों को DA और पेंशन भोगियों को DR की यह किस्त 1 जनवरी 2026 से दी जाएगी।
पिछले 3 महीने के एरियर मिलने का यह अपडेट सुनकर कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर चल उठी है। पिछले 3 महीने यानी जनवरी, फरवरी और मार्च का बड़ा हुआ कुल DA 6% होता है।
सरकार के इस अपडेट से यह क्लियर होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अप्रैल की जब सैलरी (government employees salary) मिलेगी तो उसमें 3 महीने के बढ़े हुए 6% DA का लाभ भी मिलेगा, अप्रैल महीने का अतिरिक्त 2% DA भी सैलरी में शामिल होगा। सरकार की इस अपडेट को सुनकर केंद्रीय कर्मचारी काफी ज्यादा खुश है क्योंकि उन्हें अप्रैल की सैलरी में मोटा पैसा मिलने वाला है।
किस तरह होती है DA की गणना?
डीए यानि महंगाई भत्ता- इसकी गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) की एक साल की औसत रीडिंग के आधार पर की जाती है। जनवरी 2026 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (hike in dearness allowance) करते वक्त जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक की उसे रीडिंग को ध्यान में रखा गया है।
महंगाई भत्ते में देरी
1 साल में सरकार की तरफ से दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन (Revision in dearness allowance) किया जाता है। सरकार की तरफ से पहली बार महंगाई भत्ते के ऐलान (Dearness Allowance announced) में इतनी देरी की गई है। आमतौर पर होली के आसपास साल के पहले महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया जाता है लेकिन इस बार 1 महीने से ज्यादा समय लगने के बाद ऐलान हुआ है।