Kia Car Discount : अगर आप भी कोई नई लग्जनरी कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि अभी किआ कंपनी की ओर से 7-सीटर फैमिली कार 3.20 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। किआ की इस एसयूवी में शानदार फीचर्स मिलते हैं और इसका लूक भी एकदम लाजवाब है।
अगर आप अपनी बड़ी फैमिली के लिए शानदार और आरामदायक 7-सीटर एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है, क्योंकि अभी Kia की ओर से अपनी लग्जरी पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी अप्रैल 2026 में चल रहे इस ऑफर का लाभ उठाते हैं तो 3.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। खबर में जानिए किस एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
किस SUV पर मिल रही बंपर छूट
दरअसल, बता दें कि अप्रैल 2026 में किआ कार्निवल MPV पर कंपनी की ओर से 3.20 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है और इसमें नकद छूट के साथ अन्य लाभ भी जोड़े गए हैं। किआ कार्निवल की कीमत तकरीबन 60 लाख रुपये के आस-पास है।
किआ कार्निवाल का डिजाइन और लूक
किआ कार्निवाल को देश की सबसे लग्जरी MPV में गिना जाता है। इस एसयूवी की लंबी और चौड़ी बॉडी इस एसयूवी को सड़क पर दमदार मौजूदगी देती है। इस एसयूवी की बड़ी फ्रंट ग्रिल, स्टाइलिश एलईडी लाइट्स और शानदार फिनिश एसयूवी को प्रीमियम लूक देते हैं। यह कार बैठने पर किसी फाइव स्टार होटल जैसा एक्सपीरियंस देती है।
जानिए क्या है MPV की खूबियां
इस MPV में कई खास फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स में बड़ी टचस्क्रीन, प्रीमियम साउंड सिस्टम और आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट शामिल है, जो लंबी यात्राओं को आसान बनाते हैं। फैमिली के साथ ट्रेवल करते समय हर सदस्य को भरपूर आराम मिलता है।
सेफ्टी के लिहाज से भी कार्निवाल किसी से कम नहीं है। सेफ्टी के तौर पर इस एसयूवी में मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जो ड्राइविंग को बेहतर बनाती है। यह सिस्टम जरूरत पड़ने पर ब्रेक लगाने और लेन में बने रहने में मददगार है।
किआ कार्निवाल का पावरफुल इंजन
इंजन ऑप्शन की बात करें तो किआ कार्निवाल में 2.2-लीटर का डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है, जो लगभग 193bhp की पावर और 441 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस एसयूवी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ही कनेक्ट किया गया है, जिससे ड्राइविंग स्मूद रहती है। माइलेज के तौर पर यह एसयूवी तकरीबन 14 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज ऑफर करती है, जो इस साइज की MPV के लिए बेस्ट माना जाता है।