Realme ने लॉन्च किया 15000 से कम में 5G फोन, दमदार डिस्प्ले-प्रोसेसर से है लैस

Realme Mobile under 15000 : रियलमी कंपनी के फोन अपनी दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर प्रोसेसर के लिए दुनियाभर में मशहुर है। अब इन दिनों भारतीय टेक बाजार में रियलमी के 5G फोन की डिमांड बढ़ती जा रही है, जिसके चलते हाल ही में कंपनी ने ग्राहकों के बजट में 5G फोन लॉन्च कर दिया है। खबर में जानिए कि रियलमी का ये मॉडल कौन सा है।

रियलमी कंपनी ने भारतीय बाजारों में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए 15 हजार रुपए तक के बजट में नया फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बजटफ्रेंडली फोन को शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस नए धांसू फोन का डिस्प्ले-प्रोसेसर एकदम दमदार होगा। अगर आप भी यह फोन लेना चाहते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि ये फोन किस प्राइस में पेश किया है और इसके फीचर्स क्या है।


रियलमी का ये मॉडल हुआ लॉन्च
हम बात कर रहे हैं Realme Narzo 100 Lite 5g की है। कंपनी ने जिसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13499 रुपए तय की है और 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए के आस-पास है और 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाले टॉप वेरिएंट का रेट 16499 रुपए है। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों को लॉन्च ऑफर के तहत 1500 रुपए तक का बैंक कार्ड डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।

किन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला
रियलमी के इस मॉडल की बिक्री 21 अप्रैल से कंपनी की साइट के साथ ही अमेजन पर शुरू हो जाएगी। क्लर ऑप्शन के तौर पर इस फोन को Frost Silver और थंडर ब्लैक दो कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया गया है। इस प्राइस रेंज में इस फोन की सीधी टक्कर MOTOROLA g35 5G, POCO M6 Plus 5G, OPPO K14x 5G और Samsung Galaxy F06 5G जैसे मॉडल्स से होगी।

रियलमी Narzo 100 Lite के एडवांस फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Realme Narzo 100 Lite 5G में एंड्रॉयड 16 पर बेसड ये हैंडसेट रियलमी यूआई 7.0 के साथ आएगा। इसके साथ ही रियलमी मोबाइल में 6.8 इंच डिस्प्ले मौजूद है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है।

रियलमी Narzo 100 Lite के बैटरी ऑप्शन
प्रोसेसर की बात करें तो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए नार्जो 100 लाइट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का यूज किया गया है और ये मॉडल ग्राहकों को एयरफ्लो वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ मिलेगा। इसके साथ ही ये फोन 7000 एमएएच बैटरी से लैस है। रियलमी के नार्जो 100 लाइट के रियर में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 5 एमपी का कैमरा सेंसर मिलता है। इस स्मार्टफोन का खास फीचर यह है कि इस फोन में स्मार्ट टच 2.0 के साथ एआई फीचर्स भी मिलता है।

Leave a Comment