Volkswagen : फॉक्सवैगन की दमदार नई इलेक्ट्रिक कार पेश, 670 किलोमीटर की होगी रेंज

Volkswagen : वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स वाली गाड़ियां पेश कर रही है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कंपनी का काफी अच्छा दबदबा है। कंपनी की तरफ से एक नई इलेक्ट्रिक कार पेश की गई है जो की सिंगल चार्जिंग में 670 किलोमीटर की रेंज देती है।


पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही डिमांड (Petrol Diesel Price) को देख आजकल हर कोई इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने की ओर भाग रहा है। भारतीय बाजार (Indian car market) में एक से बढ़कर एक बड़ी कंपनियां है जो इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही हैं।

हाल ही में फॉक्सवैगन कंपनी (Volkswagen Car Company) की तरफ से अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार (new compact electric car) को एक बड़े अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी की तरफ से इसे फॉक्सवैगन ID.3 Neo (Volkswagen ID.3 Neo) के नाम से पेश किया गया है। इस साल आने वाली 6 नई इलेक्ट्रिक कारों में से यह पहली है। फॉक्सवैगन कंपनी की तरफ से इस नई कार को ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए तैयार किया गया है। आइए खबर में जानते है इस नई इलेक्ट्रिक कार (new electric car) से जुड़ी पूरी जानकारी।


फॉक्सवैगन कंपनी (Volkswagen Company) की तरफ से अपने पिछले अपडेट्स में कहा गया है कि वह ग्राहकों की पसंद से थोड़ा अलग डिजाइन तैयार कर रही थी लेकिन अब टू फॉक्सवैगन अप्रोच के साथ कंपनी दोबारा वापसी कर रही है और अब कंपनी का फोकस साफ सुथरा डिजाइन, मजबूत क्वालिटी तथा ड्राइवर के कंफर्ट पर है।


पुराने मॉडल्स की कमियों में किया गया सुधार


ID.3 यूरोप में एक अहम कार रही है और 2025 में इसकी तकरीबन 78 हजार यूनिट्स बिकीं। जर्मनी में भी यह टॉप इलेक्ट्रिक कारों (list of top electric cars) में शामिल थी। हालांकि, पहले के मॉडल्स में टच-कंट्रोल को लेकर शिकायतें थीं, जिन्हें नई ID.3 Neo में ठीक कर दिया गया है।


नई ID.3 Neo अब ज्यादा आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। इसमें फॉक्सवैगन की ‘प्योर पॉजिटिव’ डिजाइन दी गई है। फ्रंट लुक को बेहतर बनाने के लिए पतली LED हेडलाइट्स, एक हॉरिजॉन्टल लाइट स्ट्रिप और चमकता हुआ फॉक्सवैगन लोगो दिया गया है। साथ ही बंपर को भी नया डिजाइन मिला है।


इसके अलावा, कार के रंग में भी बदलाव किया गया है। अब छत, स्पॉइलर और टेलगेट को काले रंग की बजाय बॉडी के रंग में रखा गया है, जिससे यह कार और ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक (Volkswagen ID.3 Neo News) दिखती है।


इंटीरियर में बदलाव


ग्राहकों की पसंद को देखते हुए नई ID.3 Neo के इंटीरियर को पूरी तरह नया बना दिया गया है। डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल का लेआउट बदला गया है और अब केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें सॉफ्ट-टच मैटेरियल का उपयोग किया गया है।


सबसे खास बात यह है कि पहले वाले टच कंट्रोल्स को हटा दिया गया है, जो इस्तेमाल में थोड़े मुश्किल थे। अब AC, टेम्परेचर और स्टीयरिंग को कंट्रोल करने के लिए फिर से फिजिकल बटन दे दिए गए हैं।


ड्राइवर डोर पर ही चारों पावर विंडो के स्विच के साथ-साथ वॉल्यूम और मीडिया कंट्रोल करने के लिए आगे की सीटों के बीच एक नया रोटरी नॉब भी जोड़ा गया है, जिससे इस्तेमाल करना और आसान (Volkswagen ID.3 Neo features) हो गया है।


बड़ी स्क्रीन और दमदार टेक्नोलॉजी


नई ID.3 Neo अब और भी दमदार टेक्नोलॉजी और बड़ी स्क्रीन के साथ आती है। ड्राइवर के सामने वाली डिस्प्ले 10.25 इंच की हो गई है, जबकि बीच में 12.9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें नेविगेशन, वॉयस असिस्टेंट, मोबाइल फोन की कनेक्टिविटी और डिजिटल Key जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें वन-पैडल ड्राइविंग, V2L (व्हीकल-टू-लोड) और सेफ्टी के लिए ADAS जैसे एडवांस फीचर्स (Volkswagen ID.3 Neo Features) दिए गए हैं।


बूट स्पेस


स्पेस की बात करें तो कार की लंबाई लगभग 4.26 मीटर ही है। इसमें 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करके 1,267 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।


पावर और परफॉर्मेंस


पावर और परफॉर्मेंस की बात करे तो यह कार नए MEB+ प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसमें 125 kW से 170 kW तक की पावर वाले इलेक्ट्रिक मोटर्स (electric motors) मिलते हैं। साथ ही 50 kWh, 58 kWh और 79 kWh के तीन बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 417 किमी. से लेकर 630 किमी. तक की रेंज देती है।


चार्जिग भी काफी तेज है। यह 183 kW तक की फास्ट चार्जिग सपोर्ट (Volkswagen ID.3 Neo Battery) करती है, जिससे बैटरी को लगभग 26–29 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।


भारत में लॉन्च से जुड़ा अपडेट


लॉन्च की बात करें तो यूरोप में इसकी प्री-बुकिंग इसी महीने शुरू होगी और जुलाई 2026 से डिलीवरी शुरू हो जाएगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग (Volkswagen ID.3 Neo Launch Date) को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Comment