Oppo ने 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया नया मॉडल, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Oppo Smartphone : अगर आप ओप्पो के फोन को पसंद करते हैं और हाल-फिलहाल में कोई नया स्मार्ट फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, अब जल्द ही कंपनी की ओर से ओप्पो के नए मॉडल मार्केट में पेश किए जाने वाले हैं, जिसकी बैटरी भी एकदम दमदार होगी और फीचर्स भी एकदम कमाल होंगे। खबर में जानिए ओप्पो के स्मार्टफोन के बारे में-


ओप्पो कंपनी की ओर से भारतीय मार्केट में कई नए मॉडल की पेशकश की जाती है। खासतौर पर कैमरा स्पेसिफिकेशन के चलते लोग ओप्पो के स्मार्टफोन को पसंद करते हैं। अब जल्द ही ओप्पो कंपनी की ओर से 8000mAh बैटरी के साथ नए मॉडल की लॉन्चिंग की जाने वाली है। आइए खबर में जानते हैं कि ओप्पो के किन मॉडल को लॉन्च किया जाने वाला है।

ओप्पो Find X10 Series होगी लॉन्च
दरअसल, ओप्पो Find X10 Series से जुड़े नए-नए लीक डिटेल्स आ गई है, इस सीरीज में Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max को मार्केट में पेश किया जा सकता है और हाल ही में एक टिपस्टर ने स्टैंडर्ड Find X10 के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है, जिससे पता चलता है कि इसमें फ्लैट OLED स्क्रीन का यूज जारी रहेगा, जबकि बैटरी में बड़ा अपग्रेड मिलने की संभावना है।

Find X10 सिरीज के स्पेसिफिकेशन
जानकारी के अनुसार, Find X10 में 1.5K रिजाल्यूशन वाली 6।59 इंच फ्लैट OLED स्क्रीन होने की संभावना है। Find X10 में 200 मेगापिक्सल के दो कैमरे हो सकते हैं। Find X10 सीरीज को हाई-रिजॉल्यूशन वाले दो सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस लीक से बैटरी में बड़े अपग्रेड का भी पता चलता है। Find X10 में 8000mAh की बैटरी होगी। इसके साथ ही Find X9 में 7025mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मौजूद है,जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Find X10 सीरीज के फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार Find X10 सीरीज के सभी फोन 2nm MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट से लैस होंगे। यह बीते वर्ष की Oppo Find X9 सीरीज की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा, जिसे ऑक्टा-कोर 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिप के साथ पेश किया गया था। Find X10 मॉडल्स में इन-बिल्ट मैग्नेट हो सकता है, जिससे ये हैंडसेट वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरीज और फोन स्टैंड से आसानी से कनेक्ट हो सकेंगे। Find X10 Pro में डुअल 200-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1/1.3-इंच साइज का 200 एमपी सेंसर और 1/1.3 इंच साइज का 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए Oppo 1:1 स्क्वायर सेंसर पर भी काम कर रहा है।

Leave a Comment