Employees News : डी ग्रुप के कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। कर्मचारियों को राहत प्रदान करते हुए अब सरकार की तरफ से डी ग्रुप के कर्मचारियों को 27000 रुपए एडवांस दिए जाएंगे, सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन रुपयों पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा। आइए जानते हैं इसके लिए अप्लाई किस तरह करना होगा।
हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Government of Haryana) की तरफ से डी ग्रुप के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया गया है। डी ग्रुप के कर्मचारियों को अब सरकार की तरफ से बिना किसी ब्याज के 27,000 रुपए एडवांस दिए जाएंगे। हरियाणा सरकार (Haryana Government) की तरफ से शुरू की गई यह नई सुविधा केवल अपने या परिवार की खपत के लिए गेहूं खरीदने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी। आइए जानते हैं सरकार की तरफ से शुरू की गई इस नई सुविधा के बारे में विस्तार से।
कैसे करे आवेदन
मुख्य सचिव कार्यालय (Chief Secretary Office) की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार जो भी कर्मचारी सरकार की इस नई सुविधा का लाभ उठाना चाहता है वह 7 मई तक इससे संबधित फॉर्म फील करके अकाउंट एंड पार्टीशन ब्रांच (Account and Partition Branch) में जमा करवा सकता है। ध्यान देने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि इस फॉर्म को केवल शाम 4:00 से 5:00 के बीच ही स्वीकार किया जाएगा। अगर आप इस आवेदन फार्म को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप मुख्य सचिवालय की वेबसाइट www.csharyana.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इन लोगों को नही मिलेगा लाभ
सरकार (Haryana Government News) की तरफ से दी जाने वाली यह 27000 की राशि किस्तों में वसूली जाएगी और स्थायी तथा अस्थायी दोनों तरह के कर्मचारी सरकार की सुविधा का लाभ (benefit of government facility) उठा सकते हैं। अगर पति और पत्नी दोनों सरकारी नौकरी पर है तो केवल एक को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
डेपुटेशन पर गए कर्मचारियों, वर्क-चार्ज्ड, कंटिंजेंट, दैनिक मजदूरों और अनुबंध कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। पैसे लेने के अगले 1 महीने के अंदर कर्मचारी की तरफ से प्रमाण पत्र (Certificate from the employee) जारी करना जरूरी है जिसमें बताना होगा कि उसने यह इस राशि का उपयोग केवल गेहूं खरीदने में ही किया है।