Gold Silver Price 18 April : लगन सीजन की शुरुआत होने को है। ऐसे में सर्राफा बाजार में खूब हलचल देखने को मिल रही है। अब एक बार फिर सोना सर्राफा बाजार में रिकवरी करते नजर आ रहा है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिनों जहां सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। एक ही दिन में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। खबर में जानिए सोने से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड रेट
mcx पर सोने का भाव 1792 रुपये बढ़कर 1,54,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी भी 10,872 रुपये चढ़कर 2,59,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में तेजी देखी गई है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड रेट में 0.11 प्रतिशत की तेजी आई है और दाम 4813 डॉलर प्रति औंस पर आ गए हैं। इसके साथ ही चांदी की कीमतें भी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
किन शहरों में क्या चल रहे भाव
रिपोर्ट के अनुसार 17 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और आर्थिक राजधानी मुबंई में 10 कैरेट 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि एक दिन पहले दिल्ली में सोना 200 रुपये गिरकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्कलोज हुआ था।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,809.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है और चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 156670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके साथ ही लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 155730 रुपये पर है और चंडीगढ़ में 155730 रुपये पर आ गया है।
जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
जहां एक ओर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है तो वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। आज सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि, एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1,700 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
आगाम दिनों में कैसी रहेगी सोने की चाल
दरअसल, बता दें कि मिडिल ईस्ट से अब पॉजिटिव संकेत मिले हैं। इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर सहमति जता रहे हैं, जो बीते दिनों लागू हो गया है। इसके साथ ही ट्रंप का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जता रहा है और जल्द ही एक डील फाइनल होने की संभावना है। हालांकि, इसपर ईरान का कोई बयान नहीं है, जिसका असर आगामी दिनों में सोने की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।