Haryana News – हरियाणा की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कहीं नए रोड बनाए जा रहे हैं तो वहीं पुरानी सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जा रहा है। अब हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा के एक जिले में सरकार ने बढ़ते ट्रैफिक दबाद को कम करने के लिए नया आधुनिक रिंग रोड बनाने की योजना तैयार की है।
हरियाणा के विकास को अब पंख लगने वाले हैं। दरअसल, सरकार राज्य में कई डेवलपमेंट के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। दरअसल, प्रदेश में अब नया मॉडर्न रिंग रोड बनाने की योजना बनाई गई है। इस रिंग रोड (New Ring Road in Haryana) के बनने से शहर में आने जाने वालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों से कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी।
250 करोड़ रुपये में तैयार होगा नया आधुनिक रिंग रोड –
हरियाणा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक नया रिंग रोड बनाने का फैसला लिया है। PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में प्रस्तावित आधुनिक रिंग रोड (New Ring Road) के निर्माण के लिए 250 करोड रुपए की राशि जारी की है। इसके बनने से सफर आसान और तेज होगा। शहरों में ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा और सफर कम समय में तय किया जा सकेगा। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों और टूरिस्ट को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
CM नायब सिंह सैनी ने दी अहम जानकारी –
CM नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि कुरुक्षेत्र को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाने के लिए लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। साल 2014 में PM नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का वादा किया था और अब यह लक्ष्य पूरा जल्द ही पूरा होगा। CM ने बताया कि ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव के अंदर लगभग तैयार हो चुके हैं। इसे आने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान जनता के लिए खोला जाएगा।
यह केंद्र आधुनिक तकनीक की सहायता से महाभारत कालीन प्रसंग (Incident from the Mahabharata period) को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा, जिससे पर्यटक एक अनूठा ऐतिहासिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
पर्यटकों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा –
इस बार गीता महोत्सव (Gita Festival) पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने का अनुमान है जिस शहर के लिए बेहतर यातायात और सुविधाओं का होना बहुत जरूरी है इसलिए भीड़ भाड़ वाले शहरों में अभी से ही सड़कों में सुधार किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि यातायात व्यवस्था बेहतर होने से पर्यटकों किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगी परियोजना –
सरकार को उम्मीद है कि यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन की गुणवत्ता को बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगी। कुरुक्षेत्र को विश्व स्तरीय धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है।