Income in Australia : जितनी एक महीने की सैलरी नहीं, उससे दौगुनी आस्ट्रेलिया में 1 दिन की इनकम, आस्ट्रेलिया गए भारतीय ने बताई इनकम

Income in Australia : इन दिनों देश की ज्यादातर युवाओं के बीच बाहर जाने की तलब लगी हुई है। देश के युवाओं का मानना है कि वह विदेशों में काफी ज्यादा पैसा कमा सकते हैं और यहां की गरीबी को दूर कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया गए हुए एक भारतीय नागरिक ने अपनी एक दिन की कमाई बताकर लोगों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया में आप मेहनत करके एक दिन में कितने पैसे कमा सकते हैं।


एक दिन में आस्ट्रेलिया में कितनी इनकम (Income in Australia) होती है? आस्ट्रेलिया में कितनी कमाई है? आस्ट्रेलिया में महीने में कितनी कमाई है? ऐसे बहुत सारे सवाल भारत से दूसरे देश जाने वाले युवाओं के मन में रहते हैं। ऐसे ही सवालों का जवाब आस्ट्रेलिया गए एक भारतीय ने दिया है। चलिए जानते हैं कि आस्ट्रेलिया में कितनी इनकम होती है।


ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक भारतीय नागरिक (Indian citizen) ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए शुरुआत में कहा कि मत आओ ऑस्ट्रेलिया यहां कुछ भी नहीं रखा है। इस वीडियो को देखकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं और यह वीडियो पल भर में ही काफी ज्यादा वायरल हो जाता है। इस वीडियो के आखिर में भारतीय नागरिक रविंदर की तरफ से अपनी एक दिन की कमाई के बारे में बताया गया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।


ऑस्ट्रेलिया में 1 दिन की कमाई


सोशल मीडिया पर भारतीय नागरिक रविंद्र की तरफ से वीडियो पोस्ट करते हुए कहा गया कि ‘ऑस्ट्रेलिया में कुछ नहीं रखा है मत आओ’ यह बात उन्होंने वीडियो की शुरुआत में कही है लेकिन आगे जो उन्होंने बताया उसे देखकर हर कोई Australia जाने का प्लान कर रहा है। रविंद्र की तरफ से बताया गया है कि सुबह के 7:00 बजे काम शुरू किया और रात के 12:00 बजे तक कार्य किया, इस अवधि के दौरान दो-तीन घंटे के लिए वह बीच में घर भी गया जहां उसने खाना खाया बच्चों के साथ खेल और वापस कम पर आ गया। बिना किसी थकान महसूस के उसने एक दिन में 650 से 700 डॉलर बना लिए। भारतीय करेंसी (indian currency) के हिसाब से अगर इसे देखा जाए तो वह 35 से 40 हजार रुपए। यह कमाई बताते हुए रविंद्र ने कहा कि इंडिया में उसकी सैलरी (One day’s earnings in Australia) भी इतनी ही थी और यहां वह एक दिन में इतने कम रहा है। उन्होंने बताया कि 1 दिन की कमाई से ऑस्ट्रेलिया में वह पूरे महीने का राशन ले आता है।


वीडियो में आगे चलते हुए रविंद्र की तरफ से कहा गया है कि जिस गरीबी में हम पैदा हुए हैं उसे गरीबों को खत्म करो। रविंद्र का कहना है कि आज वह अपने माता-पिता से भी ज्यादा कमाई करने लगा है, उनके जितनी मेहनत नहीं कर पता है। रविंद्र में इस वीडियो के माध्यम से भारतीय लोगों को विदेश (Income in Foreign Country) में जाकर पैसे कमाने तथा यहां की गरीबी को खत्म करने के बारे में कहा है।

लोगों ने किए अनेकों सवाल


इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने सवालों की बरसात कर दी है। कई लोगों ने इस वीडियो के कमेंट बॉक्स (Video comment box) में रविंद्र से ऑस्ट्रेलिया जाने के तरीके के बारे में पूछा तथा कई लोगों ने पूछा कि उन्होंने अब तक कितनी बचत कर ली है। रविंदर अपनी वीडियो में साफतौर पर भारतीयों को विदेश में जाकर अच्छे पैसे कमाने और अपनी गरीबी मिटाने को कह रहे हैं।

Leave a Comment