Gold Price : इस दिन तक 2 लाख रुपये का हो जाएगा 10 ग्राम सोना, जानें एक्सपर्ट ने क्या कहा

Gold Price : सोना वह कीमती धातु है जिसने पिछले दिनों में निवेशकों को काफी ज्यादा रिटर्न दिया है। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है और इस बदलाव के साथ निवेशकों के दिलों की धड़कनें भी ऊपर नीचे हो रही है। एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने के भविष्य को लेकर अलग-अलग अंदाज लगाए जा रहे हैं। आइए आपको बता देते हैं किस दिन तक सोने के भाव 2 लाख रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाएंगे।


पिछले एक से डेढ़ साल में सोने की कीमतों (Gold Price Latest) में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है। सोने की कीमतों में आए इस उछाल ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। 29 जनवरी को सोने की कीमतों (Gold Price Hike) ने अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच किया और उसके बाद कीमतों में गिरावट देखने को मिली और फिलहाल इस उतार चढ़ाव के दौर ने मार्केट में हलचल मचा रखी है। सोने की कीमतों (Gold rate) में लंबे उछाल और एकदम से आई गिरावट ने सोना खरीदारों को कंफ्यूज कर दिया है और इन दिनों लोगों के मन में सोने के भविष्य से जुड़े अनेकों सवाल चल रहे हैं। गोल्ड एक्सपर्ट्स की तरफ से भी सोने की कीमतों (Gold Future Price) को लेकर अलग-अलग अंदाज लगाए जा रहे हैं।


आज 19 अप्रैल 2026 के दिन देश भर में अक्षय तृतीया के त्यौहार (Celebrations of Akshaya Tritiya) को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस त्यौहार पर सोने की खरीदारी करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। 2025 की अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने की कीमतों (Latest Gold Price) ने लगभग 63% का रिटर्न दिया है।


पिछले कई सालों से सोना दे रहा बेहतरीन रिटर्न


केडिया एडवाइजरी (Kedia Advisory Report) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सालों से सोना काफी अच्छा रिटर्न दे रहा है। इस दौरान में सोने का रिटर्न 2021 में लगभग 2.5% से बढ़कर 17 अप्रैल 2026 तक 63.4% तक पहुंच गया। इसके अलावा 2020 में 47% से ज्यादा, 2024 में 21.5% और 2025 में 30.3% का अच्छा रिटर्न भी मिला, बीच-बीच में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार कुल मिलाकर सोने ने निवेशकों (Invest In Gold) को अच्छा फायदा दिया है।


एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट क्या कहती है?


रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय तृतीया के समय सोने में निवेश (Axis Securities report) करने पर अक्सर अच्छे रिटर्न देखने को मिले हैं। इसका मतलब है कि सोना लंबे समय में पैसे को तेजी से बढ़ाने की ताकत रखता है।
अगर 2016 से 2026 तक का समय देखें, तो इस अवधि में अक्षय तृतीया के आसपास सोने ने लगभग 18% सालाना (CAGR) की दर से रिटर्न दिया है।


ब्रोकरेज फर्म की तरफ से भी कहा गया है कि सोने के भाव में यह बढ़ोतरी इस बात को क्लियर करती है कि सोना समय के साथ-साथ पैसा बढ़ाने की ताकत रखता है और इन दिनों सोने की तरफ से मिल रहे इस दोहरे रिटर्न को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि निवेशकों की दिलचस्पी अभी भी सोने में बनी हुई है और लोग सोने में लंबे समय के लिए निवेश कर रहे है।


30 अप्रैल 2025 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की दर (Gold Rate On MCX) लगभग 94,611 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 18 अप्रैल 2026 तक 1,54,609 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसका मतलब सोने में 59,998 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली और निवेशकों को तकरीबन 63.4 फीसदी का जबरदस्त फायदा हुआ है।


इतने दिन बाद 2 लाख रुपये प्रति तोला होंगे सोने के भाव


Ventura Securities के CRM और कमोडिटीज के प्रमुख NS Ramaswamy ने मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि अगली अक्षय तृतीया तक सोने के भाव एमसीएक्स पर 2 लाख रूपये प्रति 10 ग्राम होने की संभावना है। उनकी तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव 15% बढ़कर तकरीबन 1,75,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो जाएंगे।


Ramaswamy की तरफ से कहा गया है कि अक्षय तृतीया के दौरान ग्राहकों का व्यवहार अब बदल रहा है। पहले लोग सिर्फ इस डर से खरीदारी करते थे कि कहीं मौका छूट न जाए (FOMO), लेकिन अब लोग ज्यादा चीजें खरीदने के बजाय अच्छी और समझदारी वाली खरीदारी पर ध्यान दे रहे हैं। खासकर जब सोने की कीमतें (Gold Price Hike) बहुत ज्यादा होती हैं, तब लोग भारी गहनों की जगह सोने के सिक्के, बार या हल्के 18 कैरेट के गहने खरीदना पसंद करते हैं। इससे वे अपने बजट के अंदर रहकर इस शुभ दिन पर खरीदारी (Gold Buying Tips) की परंपरा को निभा पाते हैं।


अपनी रिपोर्ट्स में उन्होनें बताया है कि भारत का सोने का बाजार (Indian Gold Market) स्ट्रक्चरल रीकैलिबेरेशन के दौर से गुजर रहा है। साल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमत 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गई, जो कि लोगों की पहुंच से भी बाहर है। लगातार बढ़ रहे भाव (Gold News) को देख इसमें निवेश करने वालों और आम खरीदारों के सोचने का तरीका भी बदल रहा है। उच्ची कीमतों की वजह से सोने की खरीदारी करने के मामलें में लोग अपने पैर पीछे कर रहे है। लगातार बढ़ रहे भाव को देख पिछले त्योहारों की तुलना (Gold Rate Reports) के हिसाब से अब लोग कम खरीदारी कर रहे हैं।


NS Ramaswamy की तरफ से कहा गया है कि इस समय सोने की कीमतें (Gold Experts) ज्यादा होने की वजह से लोग कम मात्रा में सोना खरीद रहे हैं लेकिन फिर भी कुल कमाई (रेवेन्यू) ज्यादा हो रहा है। पिछलें साल सोने के भाव में लगभग 46% का इजाफा देखा गया, जो करीब 47 साल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी थी। वहीं, तीसरी तिमाही में लोगों ने सोना कम खरीदा और मात्रा में करीब 31% की गिरावट (Gold Rate Down) आई। लेकिन कीमतें ऊंची होने की वजह से कुल कमाई फिर भी 23% बढ़ गई। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2026 में सोने की कीमत करीब 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, जो दिखाता है कि कीमतों में तेजी बनी हुई है।


ITI ग्रोथ ऑपर्चुनिटीज फंड के CEO और मैनेजिंग पार्टनर मोहित गुलाटी ने कहा कि सोने की कीमतें काफी बढ़ (Sone ke bhav) चुकी हैं, इसलिए लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें इससे जुड़ी कोई चिंता है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोने से ज्यादा चिंता डॉलर की है। जब तक फिस्कल डेफिसिट बढ़ता रहेगा और ट्रेड पॉलिसी अनिश्चित रहेगी। सोना सिर्फ एक ट्रेड नहीं, बल्कि एक पोजिशन है। उन्होंने यह भी कहा कि अगली अक्षय तृतीया तक सोने की कीमत 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाए, तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Comment