Gold price 20 April : भले ही जनवरी 2026 में सोने के भाव ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद आई गिरावट के बाद सोना रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चल रहा है। अब इसी बीच सोने से जुड़ी बड़ी रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक सोने का भाव 5 लाख के पार जा सकता है। खबर में जानिए गोल्ड के ताजा भाव के बारे में विस्तार से-
अगर आप अभी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि जानकारों का कहना है कि आगामी समय में सोने की कीमतें नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच सकती है। अब हाल ही में सोने को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके तहत सोना 2030 तक 5 लाख के पार जा सकता है।
अभी क्या चल रहे गोल्ड के दाम
जानकारों का कहना है कि आगामी समय में सोना बहुत तेज गति से बढ़ेगा और 2030 तक 5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर सकता है। अभी गोल्ड प्राइस 1,43,330 रुपए के आस-पास चल रहे हैं।
कमोडिटी एक्स्पर्ट्स का मानना है कि अभी गोल्ड को सपोर्ट देने वाले फैक्टर्स मौजूद हैं। ऐसे में कीमतों में आगे तेजी देखने को मिलन सकती है। हालांकि जिस रफ्तार का दावा एस्ट्रोलॉजर ने किया है, वो एक्स्पर्ट्स के अनुमान से अधिक है।
आगे कैसी रहेगी सोने की चाल
गोल्ड को लेकर एस्ट्रोलॉजर का कहना है कि साल 2030 तक सोने के भाव बढ़कर 5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना हैं। उनका कहना है कि आगामी समय में सोना और महंगा होगा। 2030 तक सोने की कीमत 5 लाख रुपए तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों ने बीते वर्ष शानदार रिटर्न दिया था।
इस साल भी अब तक दोनों की कीमतों में काफी मजबूती देखी गई है। हालांकि, एक-दो बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई हैं। एक्स्पर्ट्स के अनुसार ईरान-अमेरिका संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित यूएस टैरिफ के चलते सोने-चांदी को मजबूती मिलने के आसार अभी बने रहने वाले हैं।
कितने में मिल रहा 10 ग्राम
अगर मौजूदा दाम की बात करें, तो गोल्ड अभी रिकॉर्ड हाई से नीचे चल रहे हैं। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोने का भाव 1,43,330 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले सेशन के मुकाबले इसमे 800 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। इस दौरान चांदी 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।