Aaj ka Rashifal : राशिफल के अनुसार हम अपने जीवन में आने वाले सुख दुख के बारे में पता कर सकते हैं और छोटे-मोटे उपाय देखकर अपने जीवन के कठिन फलों को आसानी से गुजार सकते हैं। आज 20 अप्रैल के दिन नया राशिफल जारी हुआ है। आइए आज दिन की शुरुआत अपने राशिफल को देखकर कर लेते हैं और जान लेते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
दुनिया भर में कई लोगों की आदत (Rashifal Today) ऐसी होती है कि वह अपने दिन की शुरुआत राशिफल को देखकर ही करते हैं। राशिफल की गणना गृह नक्षत्रों के हिसाब से की जाती है। आज 20 अप्रैल के राशिफल के अनुसार, कई राशि वाले जातकों को सावधानी बरतनी होगी तो वहीं कई लोगों को आज जीवनसाथी की तरफ से काफी ज्यादा स्पोर्ट मिलने वाली है। आइए आज का राशिफल (Rashifal News) देख लेते हैं और जान लेते है कि आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
इस राशि (Aries Horoscope) के जातकों को आज पुरानी समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे तथा घर की डेकोरेशन से जुड़े प्लान बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी पिछले कई समय से चल रहे झगड़े से छुटकारा मिल सकता है और रिश्ते में सुधार आने (Horoscope News) की संभावना है। परिवार में बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से संतुष्टि महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग लाल शुभ अंक 9
वृषभ राशि
इस राशि (Taurus Horoscope) के लोगों को आज सामाजिक कार्यों में हाथ बढ़ाने का मौका मिलेगा तथा लोगों की तरफ से मान सम्मान भी मिलेगा। दोस्तों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। कोई पुरानी मनोकामना भी पूरी होने के योग दिखाई दे रहे हैं और जीवनसाथी के साथ भी प्रेम संबंध बना रहेगा।
शुभ रंग सफेद शुभ अंक 2
मिथुन राशि
इस राशि (Gemini Horoscope) के जातकों को आज फालतू के कामों से बचना होगा तथा कानूनी मामले मानसिक तनाव तथा सिर दर्द का कारण बन सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में काफी ज्यादा पैसे खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी से कोई भी बात छुपाना नुकसानदायक हो सकता है और किसी के बहकावे में आकर कोई भी कदम न उठाएं।
शुभ रंग हरा शुभ अंक 5
कर्क राशि
इस राशि (Cancer Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन भाग दौड़ भर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती हैं, लेकिन नौकरी के मामले में मनचाहा कार्य मिलेगा। इस राशि के जातक आज अपने जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीद सकते हैं। भागदौड़ की वजह से शारीरिक थकान बनी रहेगी।
शुभ रंग सफेद शुभ अंक 7
सिंह राशि
इस राशि के (Leo Horoscope) जातकों को आज बिजनेस के मामले में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। संपत्ति में निवेश के फायदे हो सकते हैं लेकिन मनचाहा पैसा ना मिलने से उदासी भी रह सकती है। पेट दर्द जैसी समस्याएं बनी रहेगी और परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता पक्का होने से खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग सुनहरा शुभ अंक 1
कन्या राशि
सोमवार के दिन (Virgo Horoscope) कन्या राशि के जातकों के योग नया वाहन खरीदने के दिखाई दे रहे हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा तथा आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। ऑफिस में सावधान रहना होगा तथा भाई बहनों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ड्राइविंग करते वक्त सावधानी बरतना फायदेमंद साबित होगा।
शुभ रंग हरा शुभ अंक 6
तुला राशि
इस राशि (Libra Horoscope) के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शेयर मार्केट में नुकसान होने की संभावना है और गुस्से पर कंट्रोल भी रखना होगा। जीवनसाथी के साथ कई तरह के विचार मिल सकते हैं और मानसिक उलझन की वजह से पूरा दिन चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ रंग नीला शुभ अंक 8
वृश्चिक राशि
इस राशि (Scorpio Horoscope) के लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा। राजनीति के मामले में सोच समझकर कदम उठाएं। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है तथा एक साथ कई कामों में हिस्सा करने पर परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग मेहरून शुभ अंक 3
धनु राशि
इस राशि (Sagittarius Horoscope) के लोगों को आज कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है और पूर्वजों की संपत्ति में भी उनका हक मिलने का योग दिखाई दे रहा है। बदल रहे मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य पर असर दिखाई दे सकता है। जीवनसाथी को बिना मांगे सलाह ना दे वरना झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग पीला शुभ अंक 4
मकर राशि
इस राशि (Capricorn Horoscope) के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस के मामले में काफी अच्छा है। पुराने समय से तैयार की गई योजनाओं को अपनाने से फायदा हो सकता है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी होगी। लोगों की सुनी हुई बातों पर भरोसा ना करें। आज आप अपने मनपसंद भोजन का स्वाद चख सकते हैं।
शुभ रंग काला शुभ अंक 10
कुंभ राशि
इस राशि (Aquarius Horoscope) के जातकों को आज नकारात्मक लोगों से दूरी बनाई रखनी होगी। परिवार के कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रख सकते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखे वरना रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए मेडिटेशन जरूर करें।
शुभ रंग नीला शुभ अंक 11
मीन राशि
इस राशि (Pisces Horoscope) के जातकों को छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचना होगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से भी दूर रहना होगा। मांगलिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ धन से जुड़ा कोई वादा काफी सोच समझकर करें। दांपत्य जीवन में खुशखबरी मिलने की संभावना है।
शुभ रंग केसरिया शुभ अंक 12