Mahindra XUV 3XO : महिन्द्रा कंपनी की ओर से भारतीय बाजारों में कई कारें पेश की जाती है। इसी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO का नाम शामिल है, जिस पर कंपनी की ओर से बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि इस गाड़ी की माइलेज भी 20 से ऊपर है। ऐसे में आइए खबर में जानिए इस एसयूवी की कीमत-खासियत के बारे में विस्तार से-
भारतीय बाजार में महिंद्रा कंपनी की एक्सयूवी 3एक्सओ का ग्राहकों के बीच खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप भी महिन्द्रा की ये एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास बंपर मौका है, क्योंकि महिंद्रा की इस किफायती एसयूवी पर ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
3एक्सओ पर कितना मिल रहा डिस्काउंट ऑफर
अगर आप अभी महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी 3एक्सओ को खरीदते हैं तो इस पर ग्राहकों को 60 हजार रुपये तक का फायदा मिल जाएगा। इस डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट के तौर पर 40 हजार रुपये की बचत होगी और तकरीबन 20 हजार रुपये तक के एक्सेसरीज आप अपनी कार में लगा सकेंगे। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि आपको अलग-अलग डीलरशिप में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर डिस्काउंट ऑफर में बदलाव दिख सकते हैं।
3एक्सओ की बीते 6 महीने की सेल्स रिपोर्ट
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की हर महीने बंपर बिक्री होती है। भले ही इसकी बिक्री टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेजा जितनी नहीं होती है, लेकिन 8-10 हजार यूनिट तो बिकती ही बिकती है। अगर बीते 6 महीने की सेल्स रिपोर्ट पर गौर करें तो महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की बीते मार्च में 9,199 यूनिट बिक्री हुई थी और फरवरी में 8,637 यूनिट की बिक्री हुई और जनवरी में 8,845 यूनिट की बिक्री की गई थी।
बीते साल 2025 के दिसंबर में Mahindra XUV 3XO की 9,422 यूनिट की बिक्री की गई थी। वहीं, नवंबर में 10,601 यूनिट की बिक्री हुई और अक्टूबर में 12,237 यूनिट की बिक्री की गई थी।
कीमत और खासियत भी जान लें
अगर खूबियों और कीमत की बात करें तो महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 7.54 लाख रुपये से होती है और 14.88 लाख रुपये तक जाती है, जिसमे 1197 सीसी के पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है और 1498 सीसी के डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो कि 109.96 bhp से लेकर 128.73 bhpकी पावर और 200 nm से लेकर 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क को जनरेट करता हैं। यह एसयूवी 20.6 kmpl तक माइलेज ऑफर करती है। इतना ही नहीं महिंद्रा की इस सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यानी की सेफ्टी और फीचर्स के हिसाब से ये एसयूवी एकदम बेस्ट है।