Hisar Airport से जयपुर के लिए नहीं मिल रहे यात्री, ट्रेन और बस का किराया काफी सस्ता

Hisar Airport : हिसार शहर वासियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नए फ्लाइट शेड्यूल को जारी किया गया है, लेकिन ट्रेन और बसों का किराया कम होने की वजह से हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए यात्री नहीं मिल रहे है।


हवाई जहाज के माध्यम से सफर (Traveling via airplane) करने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट (Maharaja Agrasen Airport Hisar) पर नया फ्लाइट शेड्यूल (new flight schedule) जारी किया गया है। अब हिसार से जयपुर के लिए नए शेड्यूल के साथ विमान उड़ान भर रहा है लेकिन पहले ही दिन इस सेवा को यात्री नहीं मिल पाएं।


मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हिसार से जयपुर के बीच बस और ट्रेन की सेवाएं (Bus and train services between Hisar and Jaipur) भी काफी बढ़िया है और जहाज के मुताबिक बस और ट्रेन का किराया कम होने की वजह से ज्यादातर लोग बस और ट्रेनों में ही सफर कर रहे हैं।


हिसार से जयपुर तक का किराया


इस रूट पर अगर जहाज के किराए की बात की जाए तो (Fare from Hisar to Jaipur) हिसार से जयपुर तक फ्लाइट का किराया 1700 से 2500 रूपये तक है। हिसार से राजगढ़ होकर जयपुर जाने वाली बस का किराया 380 रूपये तथा नारनौल होकर जाने वाली बस का किराया 395 रूपये है। इन दिनों ट्रेन यात्रा भी काफी सस्ता ऑप्शन बनी हुई है, जिसमें जनरल क्लास का किराया 140 रुपए, स्लीपर का किराया 245 रूपये, थर्ड एसी का किराया 630 रूपये, सेकंड एसी का किराया 925 रुपए और थर्ड एसी इकोनॉमिक का किराया 600 रूपये तय किया गया है।


इस कारण जारी किया गया नया फ्लाइट शेड्यूल


पिछले कई दिनों से खराब मौसम तथा अन्य कारणों की वजह से जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए हवाई सेवाएं समय-समय पर बाधित हो रही थी और जयपुर रूट की उड़ानों को बंद ही कर दिया था। लेकिन अब यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नया फ्लाइट शेड्यूल (new flight schedule) जारी किया गया है जिसके माध्यम से हिसार से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए समय सारणी के अनुसार विमान उड़ान भरेंगे।


नए फ्लाइट शेड्यूल की समय सारणी


हिसार हवाई अड्डे से अलग-अलग दिनों में अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें चलती हैं। शुक्रवार और रविवार को दिल्ली और अयोध्या के लिए उड़ानें हैं। दिल्ली से हिसार की उड़ान सुबह 10:55 बजे चलती है और 11:40 बजे पहुंचती है। हिसार से दिल्ली की वापसी उड़ान शाम 4:55 बजे चलती है और 5:40 बजे पहुंचती है। हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान दोपहर 12:05 बजे निकलती है और 2:05 बजे पहुंचती है, जबकि अयोध्या से हिसार के लिए उड़ान 2:30 बजे चलती है और 4:30 बजे पहुंचती है।


सोमवार और बुधवार को दिल्ली, चंडीगढ़ और हिसार के बीच उड़ानें चलती हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिसार के लिए उड़ान 1:50 बजे चलती है और 4:05 बजे पहुंचती है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 4:30 बजे निकलती है और 5:15 बजे पहुंचती है।
मंगलवार और गुरुवार को जयपुर, कुल्लू और हिसार के बीच उड़ानें हैं। जयपुर से (कुल्लू होकर) हिसार के लिए उड़ान 1:40 बजे चलती है और 2:40 बजे पहुंचती है। हिसार से जयपुर के लिए उड़ान 3:05 बजे निकलती है और 4:05 बजे पहुंचती है।


हिसार (Hisar News) के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट (Maharaja Agrasen Airport) से 16 अप्रैल से सप्ताह में 6 दिन अलग-अलग रूटों पर जयपुर सहित दिल्ली, चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए उड़ाने शुरू की गई है। आपको बता दे कि यह नया फ्लाइट शेड्यूल 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

Leave a Comment