Gold Price 21 April : देशभर में शादियों और अन्य त्योहारों के मौके पर सर्राफा बाजार में खूब हलचल देखने को मिलती है और सोने की मांग बढ़ जाती है। अब लगन सीजन की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर सोने में गिरावट देखी जा रही है। अगर आप भी आज गोल्ड खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
लगन सीजन में चाहे तेजी हो गिरावट, जिनके घरों में शादियां होती है, उन्हें कीमत बढ़ने के बाद भी सोने में निवेश करना होगा। वैसे तो अभी कमोडिटी बाजार की चाल अमेरिका ईरान तनाव की अपडेट्स पर टिकी हुई है, लेकिन आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में खबर में जानिए कि देशभर में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर गोल्ड के ताजा रेट
आज 20 अप्रैल MCX पर गिरावट देखने को मिल रही है। अक्षय तृतीया पर हुई सोने चांदी की खरीदारी के बाद आज कीमतों में गिरावट से आम जनता को बड़ी राहत मिल सकती है।
MCX पर सप्ताह के पहले आज सोने का भाव 1,53,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,53,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 17 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1,54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और चांदी का भाव 2,58,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। आखिरी बंद भाव से आज MCX पर सोना 1,533 रुपये और चांदी 4,778 रुपये सस्ती हुई है।
इन महानगरों में सोने चांदी का भाव
दिल्ली
24 कैरेट सोने का भाव- 1,55,440 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,500 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,620 रुपये
चांदी का भाव- 2,75,000 प्रति किलोग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोने का भाव- 1,55,290 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,470 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,470 रुपये
चांदी का भाव- 2,75,000 प्रति किलोग्राम
भोपाल
24 कैरेट सोने का भाव- 1,55,340 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,400 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,520 रुपये
चांदी का भाव- 2,75,000 प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने का भाव- 1,56,650 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,590 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,790 रुपये
चांदी का भाव- 2,80,000 प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोने का भाव- 1,56,290 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,350 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,470 रुपये
चांदी का भाव- 2,75,000 प्रति किलोग्राम
बेंगलुरु
24 कैरेट सोने का भाव- 1,56,290 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव-1,42,350 रुपये
18 कैरेट सोने का भाव- 1,16,470 रुपये
चांदी का भाव- 2,75,000 प्रति किलोग्राम