Haryana में बुलडोजर की बड़ी सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 हजार मकानों के बाहर दिखी गरज

Haryana News : हरियाणा में अतिक्रमण को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (enforcement) विभाग ने अभियान चलाया है, जिसने शहर की व्यवस्थाओं को नई दिशा देने का काम किया है। लगातार पांच दिनों तक चले इस ड्राइव में 6,000 से अधिक मकानों के बाहर से अवैध कब्जे हटाए गए। इस पूरे मामले को जानने के लिए खबर को पढ़े।


अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
गुरूग्राम में इंफोर्रसमेंट विभाग (Enforcement Department) की अभी तक के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस महाअभियान को लेकर शहरवासियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।शहर के कई लोग अब यह मांग कर रहे हैं कि इसी तरह की कार्रवाई शहर के अन्य हिस्सों में भी होनी चाहिए,क्योंकि अतिक्रमण की समस्या सिर्फ लाइसेंसी कॉलोनियों तक सीमित नहीं है।


ट्रैफिक से मिलेगी राहत
अभियान के दौरान सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW), ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कब्जों को हटाया गया। मकानों के बाहर बनाई गई अतिरिक्त दीवारें, अवैध गेट, गार्ड रूम, रैंप और अस्थायी ढांचों को तोड़ दिया गया।कई जगहों पर वर्षों से संकरी हो चुकी सड़कें अब पहले से अधिक चौड़ी और सुगम नजर आ रही हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली है।


लोगों का कहना पूरे शहर में चलना चाहिए अभियान
शहर के स्थनीय लोगों का कहना है कि सदर बाजार, रेलवे रोड और खांडसा रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाना चाहिए। लोगों का मानना है कि जब पूरे शहर में एक समान सख्ती होगी, तभी अतिक्रमण पर स्थायी रोक लग सकेगी।इस अभियान में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग(Town and Country Planning Department) के विभिन्न विंग्स ने मिलकर काम किया, जिससे कार्रवाई और प्रभावी बनी। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम शहर की प्लानिंग और व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम है।


जानिए क्या कहतें हैं अधिकारी
गुरूग्राम की सीनियर टाउन प्लानर रेणुकर सिंह का कहना है कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह समन्वित कार्रवाई शहर की योजना और व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रयास है। वहीं डीटीपी इन्फोर्सेमेंट विभाग के डीटीपीअमित मधोलिया का कहना है अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। जहां कार्रवाई बाकी है, वहां भी जल्द टीम पहुंचेगी। लोगों को खुद अतिक्रमण हटाना चाहिए, मौके पर अब समय नहीं दिया जाएगा। गुरूग्राम के डीटीपी प्लानिंग अधिकारी का कहना है कि हमारे कार्यालय की ओर से स्टाफ समेत हर स्तर पर डीटीपी इन्फोर्समेंट के इस अभियान को मजबूत करने के लिए पूरा सहयोग दिया गया है।

Leave a Comment