Gold Price 24 April : सोने और चांदी में आज फिर आई गिरावट, जानें 18, 22, 24 कैरेट के दाम

Gold Price 24 April : लगन सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिनों के उछाल के बाद आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। अगर आप भी आज सोना (Gold Silver Rate Today) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।

क्या चल रहे सोने-चांदी के रेट
जानकारी के अनुसार बीते दिनों बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत (Chandi Ke Rate) 2.55 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। mcx पर भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतें ऐसे ही रही।
IBJA के आंकड़ों के अनुसार, बीते सेशन में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने का भाव 1,51,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

mcx पर सोने-चांदी के भाव
अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की योजना विफल होने के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) की ओर से संघर्ष विराम की अवधि को बढ़ा दिया गया है। एमसीएक्‍स पर भी बीते सेशन में दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ चल रही थी। मई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 22 अप्रैल तक 5,737 रुपये यानी 2.31 प्रतिशत नीचे 2,42,627 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, सोना के भाव में 400 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,52,257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली में सोने-चांदी के रेट
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सेशन में 24-कैरेट सोना (24-karat gold) 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमतें 5,000 रुपये नीचे 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई थी। अभी वैश्विक घटनाक्रमों जो संकेत मिल रहे हैं, वो सभी संपत्ति श्रेणियों में अनिश्चितता बढ़ रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों में तेज लेकिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
बीते दिनों बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी की कीमत (Silver Price in Delhi) 2,700 रुपये कम होकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है। ठीक ऐसे ही 24 कैरेट वाला सोना भी 300 रुपये कम होकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

जानकारों ने कही ये बात
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों (gold prices) में गिरावट आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम की अवधि को बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि गति की कमी ने अनिश्चितता को बढ़ाया है। इससे कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों को सपोर्ट मिला है। जबकि कीमती धातुओं के लिए यह रूकावट बना है।

प्रमुख शहरों में सोने का रेट
दिल्‍ली (Delhi Gold Price)
24K सोने का भाव-153700 रुपये
22K सोने का भाव-140900 रुपये
18K सोने का भाव- 115310 रुपये

मुंबई (mumbai Gold Price)
24K सोने का भाव-153550 रुपये
22K सोने का भाव-140750 रुपये
18K सोने का भाव- 115160 रुपये

कोलकाता (kolkata Gold Price)
24K सोने का भाव-153550 रुपये
22K सोने का भाव-140750 रुपये
18K सोने का भाव- 115160 रुपये

चेन्‍नई (Chennai Gold Price)

24K सोने का भाव-153480 रुपये
22K सोने का भाव-140600 रुपये
18K सोने का भाव- 115100 रुपये

लखनऊ (lucknow Gold Price)
24K सोने का भाव-153700 रुपये
22K सोने का भाव-140900 रुपये
18K सोने का भाव- 115310 रुपये

कानपुर (Kanpur Gold Price)

24K सोने का भाव-153700 रुपये
22K सोने का भाव-140900 रुपये
18K सोने का भाव- 115310 रुपये

पटना (Patna Gold Price)
24K सोने का भाव-153600 रुपये
22K सोने का भाव-140800 रुपये
18K सोने का भाव- 115210 रुपये

जयपुर (Jaipur Gold Price)
24K सोने का भाव-153700 रुपये
22K सोने का भाव-140900 रुपये
18K सोने का भाव- 115310 रुपये

इंदौर (Indore Gold Price)
24K सोने का भाव-153600 रुपये
22K सोने का भाव-140800 रुपये
18K सोने का भाव- 115210 रुपये

भोपाल (Bhopal Gold Price)
24K सोने का भाव-153600 रुपये
22K सोने का भाव-140800 रुपये
18K सोने का भाव- 115210 रुपये

किन फैक्टर पर टिकी नजर
LKP सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष का कहना है कि सोना तेजी के साथ ओपन हुआ है और सोना पॉजिटिव दायरे में रहा है। इससे जारी संघर्ष विराम की उम्मीदों से सपोर्ट मिला है। हालांकि, संघर्ष विराम की अवधि को बढ़ाने के संबध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के विरोधाभासी बयानों ने बाजार में अस्थितरता को बढ़ा दिया है। उनका कहना है ककि वैश्विक घटनाक्रमों से मिल रहे मिश्रित संकेत सभी संपत्ति श्रेणियों में अनिश्चितता को बढ़ा रहे हैं।
उनका कहना है कि अभी बाजार का ध्यान 29 अप्रैल को आने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर टिका हुआ है, जो एक ऐसा महत्तवपूर्ण फैक्टर होगा, बाजार की दिशा तय करेगा।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी का भाव (silver price in international markets) 1.46 प्रतिशत उछलकर 77.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सोना 0.48 प्रतिशत तेजी के साथ 4,742.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

Leave a Comment