Hisar News : गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में होगा नए छात्रावास और नर्सिंग ब्लॉक का शिलान्यास, सीएम सैनी करेंगे दौरा

Hisar News : सरकार ने हरियाणा के हिसार जिले को नई रफ्तार देने के लिए शहर का दौरा शुरू कर दिया है। अब जल्द ही सीएम सैनी की ओर से गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (Guru Jambheshwar University) में नए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा और साथ ही नर्सिंग ब्लॉक का शिलान्यास होगा। इन कायों के लिए सीएम नायब सिंह सैनी दौरा करेंगे। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

कब करेंगे सीएम सैनी शिल्यानास
दरअसल, बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) 30 अप्रैल को को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौघोगिकी विश्वविघालय में दौरा करने के लिए आने वाले हैं। इस दिन ही सीएम की ओर से विश्वविघालय में जो खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प एवं माता अमृता देवी सर्कल स्थापित किया गया है, उसका इनोग्रेशन करेंगे।
इसके साथ ही सीएम (CM Nayab Singh Saini) वीवी में जो 140 कमरें बनने वाले हैं, उनके नए महिला हॉस्टल और नए नर्सिंग ब्लाक का शिल्यान्यास भी करने वाले हैं।

माता अमृता देवी का पर्यावरण संरक्षण में योगदान
जब चंडीगढ़ में कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सीएम से मुलाकात की, उस दौरान उन्होंने जीजेयू में आने के लिए आमंत्रण दिया। गुरु जम्भेश्वर (Guru Jambheshwar) की अनुयायी माता अमृता देवी का पर्यावरण संरक्षण (environmental protection) में काफी योगदान रहा है। माता अमृता देवी के नेतृत्व में ही सन् 1730 में जोधपुर के निकट खेजड़ली गांव में 363 वीर बिश्नोइयों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जान गंवाकर भी पेड़ों को कटने नहीं दिया।

कैसे हुई अमृता देवी सर्कल की स्थापना
खेजड़ली गांव में 363 वीर के सम्मान में खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प एवं माता अमृता देवी सर्कल (Mata Amrita Devi Circle) की स्थापना हुई है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 140 कमरों के नए प्रस्तावित महिला हॉस्टल के लिए मंजूरी के साथ ही बजट की स्वीकृति मिल गई है।

Leave a Comment