Hisar News : शहर की मल्टीस्टोरी पार्किंग पर लगा ब्रेक, 2 मंजिला ही बनाने की इच्छा

Hisar News : शहर हिसार की लंबित मल्टीस्टोरी पार्किंग योजना एक बार फिर से अधर में लटक गई है। शहरी स्थानीय निकाय (ULB) मुख्यालय ने इस प्रोजेक्ट के डिजाइन पर आपत्ति जताते हुए इसे संशोधित करने के निर्देश दिए हैं। अब 167 करोड़ रुपये की इस परियोजना को तीन मंजिल बनाने की जगह अब केवल दो मंजिल बनाने पर सहमती बनी है।


दोबारा बनेगा बिल्डिंग प्लान
शुरूआती प्लान में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर तीन मंजिल प्रस्तावित थीं। लेकिन अब मुख्यालय ने पीपीपी (PPP Mode) के तहत केवल दो मंजिल बनाने की ही मंजूरी दी है। अब नए सिरे से प्रोजेक्ट को तैयार कर निगम मुख्यालय को भेजेगा।यह मल्टीस्टोरी पार्किंग सिटी थाने के सामने स्थित राजकीय पशुधन फार्म की करीब 2 एकड़ से ज्यादा जमीन पर प्रस्तावित है। इसके लिए पहले ही लगभग 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। योजना के अनुसार, ग्राउंड फ्लोर पर कम्युनिटी हॉल बनाने का भी प्रावधान रखा गया था, जबकि ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल ऑपरेटर एजेंसी द्वारा किया जाना था।


पार्किंग की कमी जूझ रहा शहर
राजगुरु मार्केट और आसपास के बाजारों में पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। लोग मजबूरी में सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अक्सर जाम लग जाता है।हालात और भी बुरे हो जाते हैं जब त्योहारी सीजन में स्थिति और भी खराब हो जाती है।अगर यह प्रोजेक्ट पूरा होता है, तो शहर को जाम से काफी राहत मिल सकती है।


अब जानिए कब से अटका पड़ा है प्रोजेक्ट
साल 2014 से इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई थी। इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तत्कालीन विधायक डॉ.कमल गुप्ता ने प्रस्ताव सीएम के सामने रखा था। उसके बाद उसी समय इस कार्य को उसी समय मंजूरी मिल गई थी। उसके बाद कई बार योजना का स्वरूप बदला।


लंबी देरी के बाद अब फिर से चर्चा में
कई बार प्लान बदलने के बाद अब फिर नए सिरे से इस कार्य की शुरूआत की जा रही है। पहले PPP मोड पर बनाने का फैसला उसके बाद 2020 में सरकारी फंड से पूरा करने की योजना। इसके बाद फिर बजट में कमी आ गई उसके बाद फिर कोरोना काल आने के बाद काम रूक गया। उसके बाद साल 2025 में प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली। अब 2026 में मुख्यालय ने मल्टी पार्किंग के डिजाइन पर आपत्ति लगाकर नए सिरे से बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

Leave a Comment